न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर PM मोदी के बाद अब अखिलेश की जनसभा, उसी एयर स्ट्रिप पर जनता को करेंगे संबोधित

24 घंटे पहले जिस एयर स्ट्रिप से पीएम मोदी के साथ लाखों की भीड़ ने एयर शो के दौरान मिराज और सुखोई जैसे फाइटर प्लेन की उड़ान देखी वहीं, आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव जनता को भी संबोधित करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 10:07:12

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर PM मोदी के बाद अब अखिलेश की जनसभा, उसी एयर स्ट्रिप पर जनता को करेंगे संबोधित

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सियासी हलचल शुरू हो गई है। प्रप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुर में मंगलवार को 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया था। इस दौरान उन्होंने जन सभा को भी संबोधित किया था। 24 घंटे पहले जिस एयर स्ट्रिप से पीएम मोदी के साथ लाखों की भीड़ ने एयर शो के दौरान मिराज और सुखोई जैसे फाइटर प्लेन की उड़ान देखी वहीं, आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव जनता को भी संबोधित करेंगे। दरअसल, अखिलेश यादव की आज गाजीपुर में रैली है। जिसमे शामिल होने के लिए वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गाजीपुर जायेंगे। बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर में 2 बजे सभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जयसिंहपुर विधानसभा के पूर्व सपा विधायक अरुण वर्मा ने बताया कि सपा प्रमुख समाजवादी विजय रथ यात्रा लेकर अरवल कीरी में पहुंचेगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। अखिलेश का यह कार्यक्रम इसलिए भी अहम है कि पीएम के कार्यक्रम के फौरन बाद वो उसी स्थान पर पहुंच रहे जहां से होकर पीएम गए हैं।

वहीं यह पहलू भी अहम है कि इसी स्थान से कल पीएम ने अप्रत्यक्ष रुप से अखिलेश और उनके नेतृत्व की सरकार पर कई निशाने साधे थे। पीएम मोदी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि पिछली सरकार ने मेरा साथ नहीं दिया था। तब के मुख्यमंत्री मेरे साथ खड़े होने में भी डरते थे। उन्हें वोट बैंक खिसकने का डर था। पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था, जहां उनका घर था, लेकिन आज जितनी पश्चिम की पूछ है, उतनी ही पूर्वांचल के लिए भी प्राथमिकता है।

पीएम ने कहा कि UP में हमने लंबा दौर, ऐसी सरकारों का देखा जिन्होंने कनेक्टिविटी की चिंता किए बिना ही औद्योगीकरण के सपने दिखाए। परिणाम ये हुआ कि जरूरी सुविधाओं के अभाव में यहां लगे अनेक कारखानों में ताले लग गए। ये भी दुर्भाग्य रहा कि दिल्ली और लखनऊ, दोनों ही जगह परिवारवादियों का ही दबदबा रहा। सुल्तानपुर के सपूत श्रीपति मिश्रा के साथ भी तो यही हुआ था, परिवारवादी लोगों ने उनका अपमान किया था, जिसे यूपी के लोग कभी नहीं भुला सकते हैं।

अगर कोई अपना घर बनाता है तो मिट्टी की जांच करता है, अन्य पहलुओं को देखता है। लेकिन पूर्व की सरकारों ने यहां बिना कनेक्टिविटी की जानकारी किए ही बस वादे कर दिए जिससे विकास कोसों दूर रहा। आज मैं देख रहा हूं कि कुछ लोग अपना आपा खो रहे हैं, विचलित हो रहे हैं, ये वही लोग हैं लोग अपने समय में सफल नहीं हुए तो योगी जी की सफलता देख कर परेशान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल