न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में कंटेनर से टकराई स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार तड़के एत्माद्दौला क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Mar 2021 9:13:11

UP में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में कंटेनर से टकराई स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार तड़के एत्माद्दौला क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि टूंडला की ओर से झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी मथुरा जा रही थी। अचानक स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा घुसी। रामबाग की ओर से सामने से कंटेनर आ रहा था। स्कॉर्पियो कंटेनर से जा टकराई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कार्पियो झारखंड नंबर की बतायी जा रही है। स्कार्पियो में टक्कर मारने के बाद कंटेनर छोड़कर चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा हाईवे पर सुबह 5:15 बजे हुआ।

uttar pradesh,agra,scorpio,container,accident news,hindi news

हादसे में स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार लोग फंस गए। आसपास के लोगों ने स्कार्पियो गाड़ी में फंसे चार घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद स्कार्पियो की बाडी तोड़कर अन्य लोगों को निकालने की कोशिश की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कार्पियो में फंसे अन्य लोग निकल सके। स्कार्पियो में चालक समेत 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से 8 की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में इनकी हुई मौत

मृतकों की शिनाख्त बिहार के गया में फुलवारिया निवासी 17 वर्षीय गुड्डू कुमार, 15 वर्षीय नागेंद्र कुमार 17 वर्षीय सुरेंद्र कुमार, विपिन झारखंड के चतरा में हंटरगंज निवासी बबलू प्रजापति, गया में देवरिया निवासी बबलू प्रजापति, विकास कुमार, गया में हुसैड़ी निवासी 26 वर्षीय राजेश और गया में ही वरह निवासी अमन के रूप में हुई है।

बिहार के गया में कोड़िया निवासी सुजीत, 35 वर्षीय सूरज देव, गया में फुलवारिया निवासी छोटू एसएन इमरजेंसी में भर्ती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप