न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : प्रेमिका ने किया एसिड अटैक, प्रेमी की अस्पताल में हुई मौत

आगरा में प्रेम संबंध में दरार के बीच एसिड अटैक का मामला सामने आया है. गुरुवार को जिले के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और उस पर एसिड फेंक दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Mar 2021 9:55:57

आगरा :  प्रेमिका ने किया एसिड अटैक, प्रेमी की अस्पताल में हुई मौत

आगरा में प्रेम संबंध में दरार के बीच एसिड अटैक का मामला सामने आया है. गुरुवार को जिले के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और उस पर एसिड फेंक दिया। बुरी तरह झुलसे युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना में युवती भी झुलस गई है। उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में है।

लैब में असिस्टेंट का काम करता था युवक

कासगंज का रहने वाला देवेंद्र आगरा के एक लैब में असिस्टेंट का काम करता था। जबकि लड़की सोनम एक निजी अस्पताल में नर्स है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। काफी दिनों तक दोनों लिव इन में रहे थे, लेकिन देवेंद्र की शादी दूसरी जगह तय होने से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। हालांकि संबंध पूरी तरह खत्म नहीं हुए थे। बताया जा रहा है कि सोनम ने गुरुवार की शाम देवेंद्र को फोन कर उसके कमरे में लगे पंखे को दुरुस्त करने के लिए बुलाया था।

देवेंद्र के पहुंचने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान सोनम ने देवेंद्र पर तेजाब से भरी बोतल उड़ेल दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित किया और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई। वहीं, सोनम भी तेजाब की चपेट में आकर झुलसी है।

एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। चूंकि वह भी एसिड की चपेट में आकर झुलसी है, इसलिए इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल