न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'इससे हमारा लेना-देना नहीं', भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अमेरिका का रुख साफ

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष पर अमेरिका ने स्पष्ट रुख अपनाया है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि यह टकराव उनका मामला नहीं है और अमेरिका इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 8:15:38

'इससे हमारा लेना-देना नहीं', भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अमेरिका का रुख साफ

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव पर अमेरिका की ओर से एक अहम बयान सामने आया है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ तौर पर कहा है कि उनका देश इस संघर्ष में शामिल नहीं होगा और इस टकराव से अमेरिका का कोई सीधा संबंध नहीं है। यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय शहरों पर ड्रोन हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं और भारत इनका कड़ा जवाब दे रहा है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में क्या कहा

फॉक्स न्यूज़ को दिए गए एक साक्षात्कार में उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा, "हम जो कर सकते हैं, वह केवल इतना है कि इन देशों को शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करें, लेकिन हम इस युद्ध का हिस्सा नहीं बनने जा रहे। मूल रूप से यह हमारा मामला नहीं है और अमेरिका की इसमें हस्तक्षेप करने की कोई भूमिका नहीं बनती।"

कूटनीति के माध्यम से समाधान की उम्मीद


वेंस ने आगे कहा, "अमेरिका न तो भारत से हथियार डालने को कह सकता है और न ही पाकिस्तान से। ऐसे में हम केवल कूटनीतिक रास्तों से समाधान की उम्मीद कर सकते हैं। हमारी आशंका है कि यह टकराव कहीं क्षेत्रीय युद्ध या, भगवान न करे, परमाणु युद्ध में न बदल जाए। यह भारत और पाकिस्तान के जिम्मेदार नेताओं का कर्तव्य है कि ऐसी स्थिति उत्पन्न न होने दें। यदि ऐसा हुआ, तो परिणाम बेहद विनाशकारी हो सकते हैं। हालांकि वर्तमान हालात से ऐसा नहीं लगता कि मामला उस दिशा में बढ़ रहा है।"

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रतिक्रिया

वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने जानकारी दी कि गुरुवार सुबह विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से बात की। दोनों वार्ताओं में अमेरिका ने तत्काल संघर्ष को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया और हिंसा को रोकने की अपील की। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत के लिए अमेरिका के समर्थन को दोहराया।

पाकिस्तान ने की भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश

गुरुवार रात (8 मई) पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सभी पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका