न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC ने जारी किया CSE का फाइनल रिजल्ट, आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक वन

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के परिणाम में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल की है। वहीं दूसरा स्थान अनिमेश प्रधान को मिला है और तीसरे नंबर पर अनन्या रेड्डी हैं, चौथे स्थान पर पीके सिद्धार्थ रामकुमार हैं जबकि पांचवें स्थान पर रुहानी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 6:40:55

UPSC ने जारी किया CSE का फाइनल रिजल्ट, आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक वन

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी सीएसई 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। साल 2023 की इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर अनिमेष प्रधान और तीसरे पर डोनुरु अनन्या रेड्डी रहीं।

ऑल इंडिया रैंक के पांच टॉपर्स

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के परिणाम में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल की है। वहीं दूसरा स्थान अनिमेश प्रधान को मिला है और तीसरे नंबर पर अनन्या रेड्डी हैं, चौथे स्थान पर पीके सिद्धार्थ रामकुमार हैं जबकि पांचवें स्थान पर रुहानी हैं।

347 जनरल और 115 ईडब्ल्यूएस हुए चयनित

जिन 1016 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है उनमें 347 जनरल कैटेगिरी से हैं। 115 ईडब्ल्यूएस क्लास से हैं जबकि 303 ओबीसी कैंडिडेट हैं। 165 एससी और 86 एसटी उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ए और बी में नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किए गए हैं।

यूपीएससी की इन परीक्षाओं में कुल 180 उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चुने गए हैं। वहीं, 200 उम्मीदवार इंडियन पुलिस सर्विस यानी आईपीएस के लिए चुने गए हैं। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के लिए 37 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

इन परीक्षाओं के माध्यम से 613 उम्मीदवारों का चयन केंद्र सरकार के विभिन्न ग्रेड ए पदों पर हुआ है। 113 उम्मीदवार ग्रेड बी पद के लिए चुने गए हैं।

सिविल सर्विस के लिए ली जाने वाली यूपीएससी परीक्षा के तीन चरण होते हैं, प्रीलिम्स, मेन्स और पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू)।

यूपीएससी ने इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया कि परीक्षा के इस वर्ष इंटरव्यू का समापन 9 अप्रैल 2024 को हुआ था। आईएएस के लिए इंटरव्यू 4 जनवरी को शुरू हुए थे और 9 अप्रैल तक इंटरव्यू चले।

यूपीएससी के मुताबिक अलग-अलग चरणों में आयोजित किए गए इंटरव्यू में कुल 2,800 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस पूरी प्रक्रिया के उपरांत सिविल सर्विस (आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व अन्य केंद्रीय पद) पर चयनित हुए उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर उनकी रैंक के हिसाब से जारी किए गए हैं।

यूपीएससी ने इस वर्ष आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व अन्य केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप ए और ग्रुप बी के 1,105 पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की थी।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा बीते साल 28 मई को आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स में कामयाब होने वाले उम्मीदवार अगले राउंड की परीक्षा में शामिल हुए थे। दूसरे राउंड की परीक्षाएं यूपीएससी ने 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा