न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: युवाओं को मिलेगा अग्नि सुरक्षा में रोज़गार, दो लाख से अधिक को प्रशिक्षण: योगी सरकार की बड़ी पहल

उत्तर प्रदेश सरकार ने अग्निशमन विभाग के माध्यम से दो लाख युवाओं को फायर सेफ्टी ऑफिसर व कर्मी के रूप में प्रशिक्षित कर निजी संस्थानों में नियुक्त करने की योजना शुरू की है। यह पहल प्रदेश को आपदा प्रबंधन में सक्षम बनाने के साथ युवाओं को रोजगार से भी जोड़ेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 7:52:01

UP: युवाओं को मिलेगा अग्नि सुरक्षा में रोज़गार, दो लाख से अधिक को प्रशिक्षण: योगी सरकार की बड़ी पहल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक और बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब राज्य के दो लाख से अधिक युवाओं को अग्निशमन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षित कर निजी संस्थानों में फायर सेफ्टी ऑफिसर और फायर सेफ्टी कर्मी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के बाद युवाओं को मॉल, अस्पताल, स्कूल और अन्य बड़े व्यावसायिक भवनों में काम करने का अवसर मिलेगा।

यह योजना न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी, बल्कि प्रदेश को आपदा प्रबंधन के मामले में और अधिक सजग व सक्षम भी बनाएगी। इस पहल के साथ उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जो फायर सेफ्टी के क्षेत्र में प्रशिक्षित जनशक्ति को अनिवार्य रूप से नियुक्त करेगा।

कैसे होगा प्रशिक्षण और नियुक्ति का रास्ता आसान?

अग्निशमन विभाग की एडीजी पद्मजा चौहान ने जानकारी दी कि योगी सरकार की मंशा के अनुरूप अब निजी भवनों में सुरक्षा गार्ड की तर्ज पर फायर सेफ्टी स्टाफ की अनिवार्य नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए एक सप्ताह से चार सप्ताह तक का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसके अंत में युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण मॉल, मल्टीप्लेक्स, बड़े अस्पताल (100+ बेड), ऊंचे आवासीय और गैर-आवासीय भवनों तथा बड़े औद्योगिक परिसरों में नौकरी पाने की दिशा में पहला कदम होगा।

देश में पहली बार लागू हुआ यह कानून

उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के 'मॉडल फायर सर्विस बिल-2019' को स्वीकार करते हुए 'उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा अधिनियम-2022' लागू किया है। इसके तहत अब निजी भवनों में प्रशिक्षित अग्नि सुरक्षा अधिकारी और कर्मियों की तैनाती अनिवार्य कर दी गई है।

देश के अन्य राज्य भी इस मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं और इसे अपनाने की दिशा में विचार कर रहे हैं, जिससे उत्तर प्रदेश एक बार फिर मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है।

प्रशिक्षण के लिए बढ़ाई जा रही है ट्रेनिंग क्षमता

अधिकारियों के अनुसार, उन्नाव स्थित फायर ट्रेनिंग सेंटर की क्षमता को 196 से बढ़ाकर 600 किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश भर में रीजनल ट्रेनिंग सेंटरों की स्थापना की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि युवाओं के साथ-साथ कंपनियों और संस्थानों के कर्मचारियों को भी आधुनिक अग्निशमन तकनीकों में प्रशिक्षित किया जा सके।

योग्यता और पात्रता क्या होगी?

• फायर सेफ्टी ऑफिसर: न्यूनतम 18 वर्ष की आयु, निर्धारित योग्यता और अनुभव रखने वाले पुरुष/महिला एक सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद यह पद प्राप्त कर सकते हैं।

• फायर सेफ्टी कर्मी: कक्षा-10 उत्तीर्ण कोई भी युवा, चार सप्ताह का प्रशिक्षण लेकर या दो वर्षों तक फायर वॉलंटियर के रूप में पंजीकरण करके नियुक्ति पा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल