न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: शाहजहांपुर में पिता ने सोते समय चापड़ से काट दी 4 बच्चों की गर्दन, खुद भी कर ली आत्महत्या

शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली घटना, जहां एक पिता ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने चार मासूम बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच जारी।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 11:30:31

UP: शाहजहांपुर में पिता ने सोते समय चापड़ से काट दी 4 बच्चों की गर्दन, खुद भी कर ली आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक कलह के चलते एक पिता ने अपने चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। यह भयावह घटना बुधवार रात की है, जिसकी जानकारी गुरुवार सुबह ग्रामीणों को मिली।

सोते समय बच्चों की गर्दन काटी

यह दर्दनाक घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में घटी। 36 वर्षीय राजीव नामक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों—13 वर्षीय स्मृति, 9 वर्षीय कीर्ति, 7 वर्षीय प्रगति और 5 वर्षीय ऋषभ—की चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।

सुबह दरवाजा बंद मिला, दादा ने देखी दिल दहला देने वाली तस्वीर

राजीव के पिता पृथ्वीराज घर के बाहर सो रहे थे। गुरुवार सुबह जब वह जागे, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। किसी तरह अंदर पहुंचने के बाद उन्होंने दिल दहला देने वाला दृश्य देखा—चारों बच्चों की खून से सनी लाशें कमरे में पड़ी थीं, उनकी गर्दनें कटी हुई थीं। पास ही राजीव का शव भी पड़ा था।

पत्नी मायके गई थी, मानसिक तनाव की आशंका

घटना के समय राजीव की पत्नी घर पर नहीं थी, वह मायके गई हुई थी। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव को घटना की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप