न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ : हत्या का सनसनीखेज मामला, दो मासूम बच्चों को घेरकर पीटा, फिर चाकू और नुकीली वस्तु से किया हमला

उत्तर प्रदेश के मेरठ के किठौर इलाके में दो बच्चों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को दोनों के शव जंगल में खून से लथपथ मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Aug 2021 1:44:45

मेरठ : हत्या का सनसनीखेज मामला, दो मासूम बच्चों को घेरकर पीटा, फिर चाकू और नुकीली वस्तु से किया हमला

उत्तर प्रदेश के मेरठ के किठौर इलाके में दो बच्चों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को दोनों के शव जंगल में खून से लथपथ मिले। जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को देखकर लगता है कि पहले दोनों बच्चों को बुरी तरह से पीटा गया है और इसके बाद चाकू और नुकीले हथियार से हमला कर उनकी हत्या की गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। सबूत जुटाने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है।

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी सादिक (14) पुत्र जाने आलम और अमन (13) पुत्र महराज शनिवार शाम 5:30 बजे घर से निकले थे। उसके बाद दोनों किशोर अपने घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। दोनों किशोरों के शव रविवार सुबह किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव के जंगल में ईख के बाग के पास मिले। घटना के बाद सीओ किठौर बृजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे।

नुकीली वस्तु और चाकू से की गई दोनों की हत्या

सादिक व अमन के शव आम के बाग के पास पड़े मिले। दोनों के शव के बीच में करीब 25 मीटर का फासला रहा। हत्यारों ने दोनों को पहले पीटा भी है, उसके बाद मौत के घाट उतारा। सादिक के शव पर नुकीली वस्तु और अमन के शरीर पर चाकू के निशान मिले है। दोनों ने बचाव के लिए हाथापाई भी की होगी, क्योंकि मिट्टी में भी निशान मिले हैं। अमन का शव सादिक के शव से कुछ दूरी पर मिला है। ऐसे में पुलिस मान रही है की अमन भाग निकला, जिसके घेरकर 25 मीटर दूर मारा गया। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों की हत्या के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। सादिक का पिता मजदूरी करता है, जबकि अमन का पिता गैस एजेंसी पर काम करता है। अमन का एक दूसरा भाई है, जो बीमार रहता है। तनाव को देखते हुए शाहजहांपुर में भी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल