न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP के 8 शहरों में फिर हिंसा वाला जुमा, नूपुर शर्मा के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे लोग, 229 लोग गिरफ्तार

नमाजी पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर शुक्रवार 10 जून को जुमे की नमाज के बाद यूपी के 8 शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए। प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरगनर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन में नमाजी सड़क पर उतर आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Jun 2022 8:46:33

UP के 8 शहरों में फिर हिंसा वाला जुमा, नूपुर शर्मा के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे लोग, 229 लोग गिरफ्तार

नमाजी पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर शुक्रवार 10 जून को जुमे की नमाज के बाद यूपी के 8 शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए। प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरगनर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन में नमाजी सड़क पर उतर आए। पुलिस-प्रशासन दो दिनों से अलर्ट थी, लेकिन ऐन वक्त पर सारी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां फेल हो गईं। यूपी पुलिस ने अलग-अलग शहरों में हुई हिंसा के मामले में अब तक 229 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सबसे ज्यादा 70 गिरफ्तारियां प्रयागराज में हुई हैं। यूपी पुलिस ने सहारनपुर में 48, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकरनगर में 28 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। शुक्रवार के दिन भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। RAF के साथ पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई है। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई। अटाला में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज गेट के पास से पुलिस पर पथराव शुरू किया गया। पुलिस और RAF ने खदेड़ा तो भीड़ गलियों में घुस गई। फोर्स गली में गई तो छतों पर से महिलाओं और बच्चों भी पथराव शुरू कर दिया। इसमें RAF का एक जवान जख्मी हो गया। उपद्रवियों ने नूरुल्लाह रोड, अटाला सहित कई जगह आगजनी भी की।

up police,uttar pradesh,nupur sharma,protest against nupur sharma

सहारनपुर की जामा मस्जिद में नमाज के बाद निकले नमाजियों ने अचानक से अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाना शुरू कर दिया। मस्जिद से नमाजी भीड़ के साथ घंटाघर पहुंचे। वहां कमिश्नर और DIG डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह मौजूद थे। नमाजियों ने एकदम पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस ने सहारनपुर से 20 और देवबंद से 16 लोगों को हिरासत में लिया है।

मुरादाबाद में शुक्रवार को दोपहर करीब 2 जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़कों पर उतर आई। जामा मस्जिद चौराहे पर उग्र भीड़ ने नूपुर शर्मा को फांसी दो के नारे लगाए। इस दौरान कुछ युवकों के हाथों में नूपुर शर्मा का सिर कलम करने के पोस्टर भी नजर आए। इन पोस्टरों में नूपूर की तुलना आतंकवादी से की गई थी। भीड़ ने यहां उग्र प्रदर्शन करते हुए जमकर धार्मिक नारेबाजी भी की।​​​​​​ मुगलपुरा थाने में 10 लोगों को नामजद करते हुए अन्य 80 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने रात में इनमें से 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

फिरोजाबाद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने जुलूस निकालने का प्रयास किया। यह देखते ही वहां तैनात पुलिस फोर्स अलर्ट हो गई। मौके पर जिले भर के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने इस जुलूस को रोक लिया। नालबंद में 2:30 बजे जुमे की नमाज अदा की गई थी। उसके एक घंटे बाद जुलूस निकालने का प्रयास किया गया। लोगों ने जुलूस निकालने के दौरान झंडे भी लहराए।

अलीगढ़ में जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर एक गांव अकराबाद में नमाज के बाद जमकर नारेबाजी हुई। नमाज के बाद युवक और नाबालिग बच्चे हाथों में पोस्टर बैनर लेकर बाहर आए और नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए वह सड़क पर उतर आए। इस दौरान पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद रही और तत्काल भीड़ को वहां से हटाया। नारेबाजी कर रहे युवकों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, जब वे नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके सभी को वहां से खदेड़ दिया।

अंबेडकरनगर के टांडा में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नारेबाजी लगातार जारी रही। बताया जा रहा, जुमे की नमाज के करीब 40 मिनट बाद मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग सड़क पर उतरकर नारेबाजी करने लगे।

हाथरस में जुमे की नवाज के बाद माहौल बिगाड़ने के लिए हजारों की संख्या में मुस्लिम जमा हो गए। पुरदिल नगर में जमकर अल्लाह-हु-अकबर के नारे लगाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने बवाल कर रहे युवकों पर लाठी बरसाई। मौके पर DM और SP के साथ भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। धारा 144 लागू की गई।

जालौन में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी और मुकदमा कराने को लेकर हंगामा किया गया। नमाज के बाद नमाजी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। फिर सड़क पर एक साथ निकलने लगे। प्रदर्शन देखते हुए ADG कानपुर जोन DM, SP के साथ मौके पर पहुंचे। उनको शांत कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात