न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: डांस के लिए बने स्टेज पर चढ़ने को लेकर हुआ विवाद, दुल्हन पक्ष के लोगों ने की बाराती की जमकर पिटाई, हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार लड़की पक्ष के कुछ युवक स्टेज पर चढ़कर डांस करना चाहते थे जिसका बारातियों ने विरोध किया। आपसी कहासुनी के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। लड़की पक्ष के कुछ युवकों ने एक बाराती को इतना पीट दिया कि हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Feb 2022 8:51:40

UP News: डांस के लिए बने स्टेज पर चढ़ने को लेकर हुआ विवाद, दुल्हन पक्ष के लोगों ने की बाराती की जमकर पिटाई, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शादी समारोह में नाच गाने के दौरान उठे विवाद ने एक एक व्यक्ति की जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार लड़की पक्ष के कुछ युवक स्टेज पर चढ़कर डांस करना चाहते थे जिसका बारातियों ने विरोध किया। आपसी कहासुनी के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। लड़की पक्ष के कुछ युवकों ने एक बाराती को इतना पीट दिया कि हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिले के राम सनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले स्वामी नाथ की बेटी की बारात सफदरगंज के सदेवा से आई थी। बाराती अपने मनोरंजन के लिए नाच गाने की व्यवस्था साथ कर लाए थे। रात लगभग 10 बजे डांस देखने के लिए लड़की पक्ष के कुछ युवक भी वहां पहुंच गए जहां बारात रूकी थी। इसमें से एक युवक स्टेज पर चढ़ने की जिद करने लगा। इसको लेकर बारात में आए मीरापुर किठूरी निवासी सुनील चौहान ने मना कर दिया। इसके बावजूद लड़की पक्ष के लोग नहीं माने तो सुनील घर के मालिक को बुलाने के लिए लड़की के घर की तरफ जाने लगा। इस पर डांस देखने आए युवकों ने सुनील को रास्ते में रोक लिया और मारपीट करने लगे। इससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मारपीट करने वाले आरोपी मौके से भाग गए।

सुनील के साथ जा रहे बाराती कुलदीप ने इसकी सूचना बारातियों को दी। बारातियों ने मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील को अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि शादी समारोह में नाच गाने के दौरान विवाद हो गया था। उसी में एक व्यक्ति की पिटाई से मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात