न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का वीडियो वायरल, टक्कर से एक बुजुर्ग उछलकर पहले बोनट पर और फिर जमीन पर जा गिरे

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की दर्दनाक मौत के बाद भड़की हिंसा में अब तक चार किसानों समेत 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 9:06:01

UP में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का वीडियो वायरल, टक्कर से एक बुजुर्ग उछलकर पहले बोनट पर और फिर जमीन पर जा गिरे

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की दर्दनाक मौत के बाद भड़की हिंसा में अब तक चार किसानों समेत 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी की टक्कर के बाद कुछ किसान जमीन पर गिर गए, वहीं कुछ बचने के लिए हांथ-पांव मारते नजर आए। वीडियो में नजर आ रहा है कि किसान हाथों में झंडे लिए आगे बढ़ रहे हैं, तभी एक गाड़ी सायरन बजाते हुए पीछे से आती है और कई लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ जाती है। तेज रफ्तार जीप की टक्कर से कई लोग घायल हो गए। जीप की टक्कर के बाद एक बुजर्ग उछलकर पहले बोनट पर और फिर जमीन पर गिर गया।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है एक गाड़ी किसानों को रौंदती हुई आगे बढ़ गई है। ये वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

लखीमपुर नहीं पहुंच पाईं प्रियंका गांधी

आपको बता दे, रविवार रात 12 बजे लखनऊ से निकली प्रियंका लखीमपुर नहीं पहुंच पाईं। पुलिस से बचने के लिए अपने चिरपरिचित शैली में उन्होंने रास्ते में दो से तीन बार गाड़ियां बदली लेकिन तड़के पांच बजे सीतापुर के हरगांव में उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्हें सीतापुर पीएसी कैम्पस में हाउस अरेस्ट किया गया है। सोमवार देर रात तक उन्हें हाउस अरेस्ट करके ही रखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात