न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश से यूपी बेहाल, दो भाईयों सहित 23 मरे, मौसम विभाग का अनुमान अभी नहीं बदलेगी स्थिति

यूपी समेत कई राज्यों में हो रही बारिश से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सितंबर के महीने में ऐसी बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 2:45:51

बारिश से यूपी बेहाल, दो भाईयों सहित 23 मरे, मौसम विभाग का अनुमान अभी नहीं बदलेगी स्थिति

नई दिल्ली। यूपी समेत कई राज्यों में हो रही बारिश से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सितंबर के महीने में ऐसी बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हालात काफी खराब हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उत्तर प्रदेश में हुई है। यहां कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश जारी है। इसमें अब तक करीब 23 लोगों की मौत हो चुकी है। सड़कों पर भारी जलजमाव से बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं। इससे आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।

लखीमपुर और बाराबंकी जिलों में इंटरमीडिएट तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के प्रशासन ने आदेश दिये हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 31 जिलों में अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का अनुमान है कि अभी एक सप्ताह तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। बारिश मंगलवार को भी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम और अन्य अफसरों को हालात पर नजर रखने तथा राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

मूसलाधार बारिश से कई जगह कच्चे मकान गिर पड़े तो कई जगह सड़कें टूट गई हैं। तारों और खंभों के क्षतिग्रस्त होने से बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। अब तक हरदोई में चार, बाराबंकी में तीन, प्रतापगढ़ और कन्नौज में दो-दो और रामपुर, मुजफ्फरनगर, संभल, अमेठी, देवरिया, जालौन, कानपुर, उन्नाव जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

दिल्ली में सुहानी रही सुबह

उधर, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत थी। आईएमडी ने बताया कि दिन में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस था।

देश के दूसरे हिस्सों हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में भी कई जगह बारिश का दौर जारी है। इसकी वजह से इन राज्यों में भी जनजीवन प्रभावित है। कई जगह बारिश के चलते सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी