न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM योगी ने लखनऊ में मनाई जीत की होली, बोले- अब अधिक मजबूती के साथ आम जनमानस के आगे खुद को साबित करना होगा

योगी ने कहा कि पीएम मोदी का मार्गदर्शन हमें प्राप्त होता रहा है ताकि यूपी विकास करे। बीजेपी ने जो प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है उसके पीछे राष्ट्रवाद है और सबका साथ सबका विकास है। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने कानून-व्यवस्था को नई मजबूती दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 7:50:04

CM योगी ने लखनऊ में मनाई जीत की होली, बोले- अब अधिक मजबूती के साथ आम जनमानस के आगे खुद को साबित करना होगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। अब तक मिले रुझानों-नतीजों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। ऐसे में लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर जोरदार होली मनाई गई और सीएम योगी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सभी पुलिस और प्रशासन कर्मियों को धन्यवाद देता हूं क्योंकि कोरोना महामारी के बाद भी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराया।

योगी ने कहा कि पीएम मोदी का मार्गदर्शन हमें प्राप्त होता रहा है ताकि यूपी विकास करे। बीजेपी ने जो प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है उसके पीछे राष्ट्रवाद है और सबका साथ सबका विकास है। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने कानून-व्यवस्था को नई मजबूती दी।

योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा के साथ साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद कहता हूं। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने पांच वर्षों से लगातार उत्तर प्रदेश की जनता के लिए काम किया। राज्य में गरीब योजनाओं के लाभ को बढ़ाया गया है, 2 करोड़ 61 लाख शौचालय बनाए गए हैं, 15 करोड़ गरीबों को कोरोना के समय राशन की व्यवस्था कराई है। इसके बाद जनता जनार्दन ने विपक्ष की बोलती बंद की है।

उन्होंने कहा कि 25 करोड़ जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। राष्ट्रवाद, सुरक्षा, सुशाशन की वजह से जनता ने हमें जिताया है। चुनाव के प्रति आधी आबादी यानी महिलाएं और बेटियों ने बीजेपी का साथ दिया है।

उन्होंने कहा कि आज के इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सहयोगी दल संजय निषाद, संगठन मंत्री, प्रदेश प्रभारी की तरफ से जनता को अभिनंदन करता हूं। सीएम ने कहा कि हमें जोश के साथ होश को बनाए रखना है और अब अधिक मजबूती के साथ आम जनमानस के आगे खुद को साबित करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात