न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP Election: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का ऐलान- सपा से हमारा गठबंधन नहीं, अखिलेश को दलितों की जरूरत नहीं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Chunav) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) से नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला बदस्तूर जारी है। वहीं, दूसरी तरह आज शनिवार को लखनऊ में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने ऐलान किया कि उनकी आजाद समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Jan 2022 11:30:28

UP Election: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का ऐलान- सपा से हमारा गठबंधन नहीं, अखिलेश को दलितों की जरूरत नहीं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Chunav) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) से नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला बदस्तूर जारी है। वहीं, दूसरी तरह आज शनिवार को लखनऊ में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने ऐलान किया कि उनकी आजाद समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा, 'हमने यह तय किया है हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में नहीं जा रहे हैं। हम सड़कों पर खुद लडे हैं। हम मानते हैं दलितों के हितों की रक्षा स्वंय करनी होगी।' चंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव को दलितों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए हम लगातार कोशिश करेंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि मैं स्वाभिमान की लड़ाई लड़ता हूं। दो-दो बार तिहाड़ जेल जाकर आ चुका हूं। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई कभी भी सत्ता की नहीं रही है।

चंद्रशेखर ने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश अभी भी जारी है, हालांकि अभी भी बीएसपी से गठबंधन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन तक हम लगातार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश करुंगा।चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले 5 साल में मैंने लगातार दलितों-शोषितों के खिलाफ अन्याय की लड़ाई लड़ी है। मैं मुद्दों पर बात करता हू।

चंद्रशेखर ने कहा कि 6 महीने पहले से बहुजन समाज को एक किया और अखिलेश यादव से मिलता रहा। अखिलेश यादव से लंबी बातचीत चली है। मैं पिछले दो दिनों से लखनऊ में हूं। उन्होंने कहा कि मेरे लोगों (बहुजन समाज के लोगों) को डर था कि हमारा नेता भी सपा के साथ रहे लेकिन लगता है कि अखिलेश को दलितों की जरुरत नहीं है। अखिलेश ने बहुजन समाज को अपमानित किया है। चंद्रशेखर ने कहा कि बहुजन समाज के अंदर एक डर था। हम कांशीराम को अपना नेता मानते हैं।

चंद्रशेखर ने कहा, 'अखिलेश को वंचित वर्ग की चिंता हो या न हो मुझे इसकी चिंता है, इसलिए पीठ दर्द के बावजूद मैं दो दिनों से लखनऊ में हूं। मैंने अखिलेश के जवाब का इंतजार किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।'

चंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय को नहीं समझ पाए हैं। चंद्रशेखर ने अखिलेश पर दलित मामलों में चुप रहने का आरोप लगाया। ये भी कहा कि अखिलेश यादव ने दलित लीडरशिप को नकार दिया है। उन्होंने मेरा अपमान किया। चंद्रशेखर ने कहा कि बीजेपी दलितों के घर खाना खाकर नाटक कर रही है। समाजवादी पार्टी भी उसी ट्रैक पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात