न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: अलीगढ़ में शराबी पिता ने बेटी पर दागी 3 गोलियां, हुई मौत; पढ़े पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार शाम शराबी पिता ने 19 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला मडराक थाना क्षेत्र के आबूपुर गांव का है। जहां, आरोपी पिता अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। इस दौरान उसने पत्नी पर हाथ भी उठाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Nov 2022 9:15:50

UP News: अलीगढ़ में शराबी पिता ने बेटी पर दागी 3 गोलियां, हुई मौत; पढ़े पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार शाम शराबी पिता ने 19 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला मडराक थाना क्षेत्र के आबूपुर गांव का है। जहां, आरोपी पिता अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। इस दौरान उसने पत्नी पर हाथ भी उठाया। जब बेटी बीच बचाव में आई तो पहले पिता ने उसके साथ मारपीट की फिर फिर उस पर तीन राउंड फायर कर दिया। आरोपी का नाम शैलेंद्र सिंह जादौन है। शैलेंद्र खेतीबाड़ी करके अपना घर चलाता है। वे पत्नी अर्चना और 19 साल की बेटी शिवानी व बेटा देवांश के साथ रहता है।

गोलियों की आवाज सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन तब तक आरोपी शैलेंद्र सिंह फरार हो चुका था। सूचना पर सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। सीओ ने बताया कि मामा ललित के तहरीर पर शैलेंद्र व उसके सहयोगी राजकुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक, शैलेंद्र शराब पीने का आदी है। शराब के नशे में वह आए दिन घर पर झगड़ा करता है।

बेटी की मौत के बाद से मां अर्चना की हालत बेसुध है। वह कुछ भी बोल नहीं पा रही है। उसने रोते हुए बस इतना बताया, 'शाम लगभग 7 बजे की बात है। शैलेंद्र शराब पीकर घर आए। मैं हर बार शराब पीने का विरोध करती थी तो कल भी किया। इसी बात को लेकर झगड़ा करने लगे। इसके बाद मारपीट होने लगी। यह बात बेटी शिवानी को पसंद नहीं आई। उसने पिता का विरोध किया तो उसे लोहे की रॉड से पीटा। वो इतने गुस्से में थे कि अपने दोस्त के पास गए और पिस्टल लेकर आए।'

गुस्से में चला दी गोली

पिता इतना गुस्से में था कि बेटी पर गोली चला दी। पहली गोली शिवानी के कंधे में लगी और दूसरी गोली उसके छाती में लगी। इतने में शिवानी तेजी से घर के बाहर दौड़ पड़ी। पिता का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो उसने तीसरा राउंड फायर किया। इतने में शिवानी घर के दरवाजे पर ही लहुलूहान अवस्था में गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। तब तक आरोपी पिता वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लिया। तब तक शिवानी के मामा ललित भी पहुंचे। उन्होंने बताया, 'घर पर आए तो देखा कि भांजी शिवानी घर के दरवाजे पर खून से लथपथ पड़ी है। घर में जाकर देखा तो बहन अर्चना भी बरामदे में पड़ी थी।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात