Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के जनपद पौड़ी पहुँचे यूपी के CM योगी, भतीजी के विवाह समारोह में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के जनपद पौड़ी पहुंच गए हैं। गुरुवार सुबह योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 1:08:59

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के जनपद पौड़ी पहुँचे यूपी के CM योगी, भतीजी के विवाह समारोह में होंगे शामिल

पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के जनपद पौड़ी पहुंच गए हैं। गुरुवार सुबह योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वागत किया।

योगी हेलिकॉप्टर के माध्यम से जनपद पौड़ी के यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव पहुंचे। यहाँ पर मां गढ़वासिनी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने के बाद वो लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके साथ ही तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पेड़ों का रोपण किया जाएगा। महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट के तिरंगा पार्क का अनावरण भी होना है।

जनपद पौड़ी के यमकेश्वर क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पौड़ी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई थी। सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो जनपद पौड़ी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। यहाँ पर व्यवस्थाओं को भी बेहतर किया जा रहा है, ताकि किसी भी कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो। साथ ही स्थानीय लोगों को भी समस्या ना हो, उस पर भी विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है।
भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने आए योगी

जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ 2 दिन तक अपने पैतृक गांव पंचूर में ही रहेंगे। यहां पर होने वाले कई कार्यक्रमों में वह हिस्सा लेंगे। योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनके गांव पंचूर में भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही शाम को योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी के मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 7 फरवरी को अपने परिवार के साथ अपनी भतीजी के शादी समारोह में भी शामिल होंगे। उसके बाद योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology