न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: भाजपा विधायक आशुतोष टंडन का निधन, कैंसर के चलती गई जान

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे और पूर्व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी लखनऊ शहर ईस्ट से विधायक थे और लंबे समय से कैंसर से ग्रसित होने के चलते लखनऊ के मेदांता में उनका उपचार चल रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 3:05:15

यूपी: भाजपा विधायक आशुतोष टंडन का निधन, कैंसर के चलती गई जान

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे और पूर्व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी लखनऊ शहर ईस्ट से विधायक थे और लंबे समय से कैंसर से ग्रसित होने के चलते लखनऊ के मेदांता में उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक मेदांता हॉस्पिटल में ही इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

आशुतोष टंडन के निधन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शोक जाहिर किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और लखनऊ पूर्व के विधायक आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।" राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, "लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शान्ति."

भाजपा नेताओं ने जताया शोक

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव टंडन ने भी पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन "गोपाल" जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। यह हमारे लिए व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करते हुए परिवार वालों और उनके समर्थकों को संबल प्रदान करें।"

गोपाल जी कहकर बुलाते थे

आशुतोष टंडन को लोग प्यार से गोपाल जी कहकर बुलाते थे। वो लगातार तीन बार लखनऊ ईस्ट विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। साल 2014 में उन्होंने सपा की प्रत्याशी जूही सिंह को हराया था वहीं दो बार सपा उम्मीदवार रहे अनुराग भदौरियों को भारी मतों के अंतर से हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल