न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: BJP नेता के होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों की धमकी- अगली बार मालिक को नहीं छोड़ेंगे

यूपी के मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के होटल पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और होटल मालिक को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 7:57:00

यूपी: BJP नेता के होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों की धमकी- अगली बार मालिक को नहीं छोड़ेंगे

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में स्थित भाजपा नेता के होटल पर कार सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात के दौरान बदमाशों ने होटल मालिक को जान से मारने की धमकी दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कैसे हुआ हमला?

यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। पंचेन्डा बाईपास स्थित भाजपा नेता और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री नीतीश मलिक के होटल संगम में लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाश पहुंचे और कर्मचारियों से झगड़ने लगे। जब कर्मचारियों ने मामला शांत करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने चाकू निकाल लिया।

कुछ देर बाद, स्कॉर्पियो में सवार नकाबपोश बदमाश वापस लौटे और होटल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्राहक और कर्मचारी दहशत में आ गए। बदमाशों ने होटल मालिक को धमकी दी कि अगली बार गोली सीधे उनके माथे पर मारेंगे और फिर फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

घटना के बाद भाजपा नेता नीतीश मलिक ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि योगी सरकार में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद हो गए हैं, जिनकी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल