न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: शादी से लौट रहे युवकों की बाइक और कार की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

कटरा-जलालाबाद मार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक और कार की जबरदस्त भिड़ंत में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। शादी से लौट रहे युवक हादसे का शिकार बने, टक्कर के बाद बाइक में लगी भीषण आग।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 12:36:58

UP:   शादी से लौट रहे युवकों की बाइक और कार की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

शादी समारोह से लौटते वक्त चार युवकों की एक ही बाइक पर सवार होकर घर जाने की लापरवाही जानलेवा साबित हुई। कटरा-जलालाबाद मार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। इस भयावह हादसे में बाइक सवार चारों युवक, कार चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

तिलहर के नजरपुर मुहल्ला निवासी रवि की मौसेरी बहन की शादी सोमवार को कांट में थी। शादी में शामिल होने के लिए वह अपने दोस्त आकाश के साथ बाइक पर सवार होकर गया था। शादी समारोह के दौरान वहां रवि को उसके मोहल्ले के ही दिनेश और अभिषेक भी मिल गए। जब रात करीब दो बजे रवि अपने घर लौटने लगा तो दिनेश और अभिषेक ने बताया कि वे भी घर जाना चाहते हैं लेकिन उन्हें कोई साधन नहीं मिल रहा। इस पर रवि ने उन्हें भी अपनी बाइक पर बैठा लिया।

ट्रक ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा

जब चारों युवक बाइक पर सवार होकर कटरा-जलालाबाद मार्ग से गुजर रहे थे, उसी दौरान बरखेड़ा के पास उन्होंने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक में भीषण आग लग गई और कार में सवार फरीदपुर, बरेली के करनपुर कलां गांव निवासी सुधीर और सोनू भी बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को सड़क किनारे किया।

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत

घायलों को गंभीर हालत में तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां सुधीर और सोनू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह रवि और आकाश की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दिनेश और अभिषेक की हालत भी चिंताजनक थी, जिन्हें तुरंत बरेली रेफर किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’