न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: शादी में पनीर न मिलने से नाराज शख्स ने मंडप पर चढ़ा दी मिनी बस, दूल्हे के पिता समेत 6 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र में शादी के दौरान पनीर न मिलने पर एक युवक ने मिनी बस मंडप पर चढ़ा दी, जिससे छह लोग घायल हो गए। दूल्हे के पिता और दुल्हन के चाचा की हालत गंभीर है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 3:48:51

UP: शादी में पनीर न मिलने से नाराज शख्स ने मंडप पर चढ़ा दी मिनी बस, दूल्हे के पिता समेत 6 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शनिवार की रात एक शादी के दौरान पनीर न मिलने से नाराज एक सिरफिरे युवक ने मंडप पर ही मिनी बस चढ़ा दी। इस घटना में बस ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें दूल्हे के पिता और दुल्हन के चाचा समेत तीन की हालत गंभीर है। इन गंभीर घायलों को इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके बाद रविवार को शादी का आयोजन फिर से किया गया।

टीवी9 हिंदी की खबर के अनुसार, मुगलसराय थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव से बारात आई थी। राजनाथ यादव की बेटी की शादी हो रही थी। इस दौरान गांव का एक युवक खाना खाने के लिए पहुंचा और पनीर की अधिक मांग करने लगा। जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई, तो विवाद बढ़ गया और लड़की के पिता ने उसे खाना बनाने वाले चम्मच से मार दिया। इसके बाद विवाद और बढ़ा और बात मारपीट तक पहुँच गई।

इस हंगामे के बाद गुस्से में आए युवक ने अपनी मिनी बस को तेज रफ्तार में लाकर मंडप पर चढ़ा दिया। इसके चलते मंडप में बैठकर खाना खा रहे लोग घायल हो गए। इस हादसे में दूल्हे के पिता, दुल्हन के चाचा और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

पनीर न मिलने से शुरू हुआ यह विवाद इतनी बढ़ी कि शादी रात भर के लिए रुक गई। फिर सुबह क्षेत्रीय लोग और पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा कर शादी संपन्न कराई। मुगलसराय इंस्पेक्टर गगन राज सिंह ने बताया कि आरोपी युवक अपनी मिनी बस के साथ फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया