Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए। मंत्री ने कोरोना संक्रमित होने की खबर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 6:57:38

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से बढती जा रही है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15 लाख के पार हो गई है। अब यहां 15 लाख 63 हजार 588 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए। मंत्री ने कोरोना संक्रमित होने की खबर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी। उन्होंने लिखा, 'जो भी लोग 2-3 दिनों में मेरे संपर्क में आए हों वो अपना कोविड टेस्ट करवा लें।' इससे पहले भी केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। आज ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी जानकारी दी है कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

इसके अलावा कांग्रेस के दिग्‍गज नेता, राज्‍यसभा सदस्‍य और मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह, शिरोमणि अकाली दल (SAD) नेता हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। तीनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।
इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस वक्त कोरोना पॉजिटिव हैं। वो होम आइसोलेशन में रहते हुए प्रशासन की सभी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर देश में रिकॉर्ड 2 लाख 17 हजार 353 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। बीते दिन 1 लाख 18 हजार 302 लोग ठीक भी हुए, जबकि 1185 मरीजों ने दम तोड़ दिया। भारत में एक्टिव केस की संख्या भी 15 लाख के पार हो गई है। अब यहां 15 लाख 63 हजार 588 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 1 करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 1 करोड़ 25 लाख 47 हजार 866 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 1 लाख 74 हजार 308 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका