न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश के गृह सचिव को केंद्र का पत्र, बुखार के मरीजों की डेंगू सहित ये चार जांच जरूर कराए

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र लिखकर कहा है कि फिरोजाबाद जिले में बुखार से ग्रसित सभी रोगियों की डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस और लेप्टोसपिरोसिस जांच कराइ जाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 8:18:36

उत्तर प्रदेश के गृह सचिव को केंद्र का पत्र, बुखार के मरीजों की डेंगू सहित ये चार जांच जरूर कराए

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र लिखकर कहा है कि फिरोजाबाद जिले में बुखार से ग्रसित सभी रोगियों की डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस और लेप्टोसपिरोसिस जांच कराइ जाए। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने फीरोजाबाद में एलिजा टेस्ट की सुविधा बढ़ाये जाने की जरूरत भी बताई है।

पत्र में कहा गया है कि बुखार के मामलों के बीच नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) और नेशनल वैक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीसीपी) के विशेषज्ञों ने जिले का दौरा किया था। उन्होंने बुखार के मामलों की जांच की थी और पाया था कि ज्यादातर मामले डेंगू के हैं। लेकिन, कुछ मामले स्क्रब टाइफस एवं लेप्टोस्पायरोसिस के भी पाए गए थे। इन बीमारियों की सटीक पहचान के लिए फीरोजाबाद में एलिजा टेस्ट की सुविधाओं की कमी पाई गई है।

केंद्री स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इसके मद्देनजर सभी बुखार पीड़ितों की उपरोक्त चार जांचें कराने की सिफारिश की गई है। इससे काफी मरीजों की जान बचाई जा सकती है। पत्र में कहा गया है कि बुखार पीड़ितों के लिए जिला अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेशन वार्ड बनाया जाए।

राज्य को कहा गया कि डेंगू एवं अन्य बीमारियों के उपचार के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही की जाए। इसके लिए जिले तथा आसपास के सभी स्वास्थ्य केंद्र एवं मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सकों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जिससे वह इन बीमारियों के उपचार को लेकर ज्यादा सजग हो सकें। साथ ही लोगों में इन बीमारियों से बचाव के लिए लोगों में प्रचार-प्रसार के जरिये जागरुकता पैदा की जाए।

राजेश भूषण के अनुसार फीरोजाबाद में इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफारमेशन प्लेटफार्म तैयार करने को कहा है, ताकि जिले में बीमारियों पर बारीकी से नजर रखी जा सके। फीरोजाबाद के जिला अस्पताल और आसपास के जिलों में मरीज भर्ती करने के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने और अधिक आइसोलेशन वार्ड तैयार करने को भी कहा गया है।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि एनसीडीसी स्थानीय चिकित्सकों की मदद के लिए अपने दो विशेषज्ञों को अगले 14 दिनों के लिए फिरोजाबाद में तैनात करेगा ताकि वह स्थानीय प्रशासन को मदद कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल