न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Poor Lady… राष्ट्रपति को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर मचा सियासी घमासान, BJP बोली- माफी मांगिए

आज शुक्रवार को संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हुआ, लेकिन राष्ट्रपति के भाषण के बाद विपक्ष ने तीखा हमला शुरू कर दिया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 3:13:41

Poor Lady… राष्ट्रपति को लेकर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर मचा सियासी घमासान, BJP  बोली- माफी मांगिए

आज शुक्रवार को संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हुआ, लेकिन राष्ट्रपति के भाषण के बाद विपक्ष ने तीखा हमला शुरू कर दिया। गांधी परिवार ने संसद परिसर में राष्ट्रपति के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के भाषण को लेकर कहा, "Poor lady was tired at the end," जबकि उनके बेटे राहुल गांधी ने इसे "उबाऊ" करार दिया।

हालांकि, राष्ट्रपति के एक घंटे के भाषण के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मीडिया से बातचीत से परहेज किया, लेकिन राहुल गांधी के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बीजेपी ने इस बयान पर पलटवार करते हुए इसे आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान बताया।

आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमानः BJP

संसद के बाहर राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को "झूठे वादे" कहते हुए सुना गया, जिसके बाद राहुल गांधी ने भाषण को "उबाऊ" करार दिया। इस पर सोनिया गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं, वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।" इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा।

बीजेपी ने गांधी परिवार की टिप्पणी पर हमला करते हुए कहा कि यह टिप्पणी देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इसे "कांग्रेस की घटिया राजनीति और चरित्र को उजागर करने वाला" बताया।

गौरव भाटिया ने ट्वीट करते हुए कहा, "नकली गांधी परिवार यह बर्दाश्त नहीं कर सकता कि गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति उच्च संवैधानिक पदों पर पहुंचे। यह अपमान हर भारतीय का अपमान है, हर आदिवासी का अपमान है, हर महिला का अपमान है। यह देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।"

रणदीप सुरजेवाला ने भी साधा निशाना

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हमला बोलते हुए इसे "सरकारी पब्लिसिटी का निराशाजनक पुलिंदा" बताया। उन्होंने कहा कि यह अभिभाषण एक लोकप्रिय हिंदी कहावत – ‘अंधा बांटे सिरनी, मुड़ मुड़ अपनों को दे’ – को चरितार्थ करता है।

सुरजेवाला ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण देश के समक्ष आज और भविष्य में आने वाली चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करने वाला एक विजनरी डॉक्यूमेंट होना चाहिए था, लेकिन जो बातें कही जानी चाहिए थीं, वे नहीं कही गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब