न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुणे में बड़ा हादसा, देर रात निर्माणाधीन इमारत गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है। यहां निर्माणाधीन इमारत गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ अन्य भी घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना येरवडा के शास्त्री नगर इलाके में हुई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Feb 2022 08:45:51

पुणे में बड़ा हादसा, देर रात निर्माणाधीन इमारत गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है। यहां निर्माणाधीन इमारत गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ अन्य भी घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना येरवडा के शास्त्री नगर इलाके में हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है। फिलहाल, इमारत गिरने के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुणे के डीसीपी रोहिदास पवार ने बताया कि यह घटना रात करीब 11:45 बजे हुई है। निर्माण के दौरान जो सावधानियां बरतनी चाहिए थीं, शायद वह नहीं बरती गईं।

ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर राहुल श्रीराम ने बताया कि इमारत में देर रात तक काम चल रहा था, तभी अचानक लोहे का भारी भरकम स्लैब गिर गया। जिस वक्त हादसा हुआ, वहां 10 मजदूर काम कर रहे थे। मरने वाले अधिकांश मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं।

स्थानीय विधायक सुनील टांगरे ने कहा, 'मुझे पता चला है कि इस साइट पर 24 घंटे लगातार निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए हमें नहीं पता कि ये मजदूर कितने समय से काम कर रहे थे। वे थके हुए होंगे, जिसके कारण दुर्घटना हो सकती है। यहां मौजूद अन्य मजदूरों ने मुझे सूचित किया है कि घायल बिहार के हैं। अधिकारियों ने इमारत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।'

इस मामले में पुणे महानगरपालिका ने भी जांच के आदेश दिए हैं। पुणे महानगरपालिका के आला अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद यह जांच की जा रही है कि किस तरह से और कैसे स्ट्रक्चर के साथ मॉल के निर्माण की अनुमति दी गई थी, इसके लिए दस्तावेज देखे जा रहे हैं। इतना ही नही, रात में काम करने की अनुमति थी या नहीं, इसकी जानकारी भी निर्माण विभाग से ली जा रही है। अगर किसी भी नियम का उल्लंघन पाया जाता है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज