न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंधु जल समझौते पर रोक से बेफिक्र पाक की इस परियोजना ने बढ़ाई चिंता, भविष्य में होगी पानी की किल्लत

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने चिंता जताई है कि भारत की तरफ से चिनाब नदी पर बनी रणबीर नहर की लंबाई को दोगुना किया जा सकता है। फिलहाल इस नहर की लंबाई 120 किलोमीटर है। पाकिस्तान को डर है कि यदि इस परियोजना को पूरा कर लिया गया तो फिर वहां पानी की किल्लत हो जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 May 2025 5:34:40

सिंधु जल समझौते पर रोक से बेफिक्र पाक की इस परियोजना ने बढ़ाई चिंता, भविष्य में होगी पानी की किल्लत

पहलगाम आतंकी हमले के अगले ही दिन भारत ने पाकिस्तान के साथ 6 दशकों से चले आ रहे सिंधु जल समझौते को रोकने का ऐलान किया था। अब तक इस समझौते का पाकिस्तान पर कोई खास असर नहीं पड़ा है क्योंकि सिंधु समेत सभी नदियों के पानी के बहाव को मोड़ने के लिए कोई नई व्यवस्था नहीं की गई है। लेकिन भारत जिस तरह से नई परियोजनाओं पर काम कर रहा है, उससे पाकिस्तान में खौफ की स्थिति बन गई है।

इस बीच पाकिस्तानी अखबार डॉन ने चिंता जताई है कि भारत की तरफ से चिनाब नदी पर बनी रणबीर नहर की लंबाई को दोगुना किया जा सकता है। फिलहाल इस नहर की लंबाई 120 किलोमीटर है। पाकिस्तान को डर है कि यदि इस परियोजना को पूरा कर लिया गया तो फिर वहां पानी की किल्लत हो जाएगी।

डॉन ने रॉयटर्स के हवाले से जो खबर प्रकाशित की है, उसका शीर्षक था – "नए सिंधु नदी प्रोजेक्ट के माध्यम से पाकिस्तान की वाटर सप्लाई कम करने का प्लान"। इस खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यदि चिनाब नदी पर यह नहर बढ़ा दी गई तो भारत हर सेकंड 150 क्यूबिक मीटर पानी को डायवर्ट कर सकेगा, जबकि फिलहाल 40 क्यूबिक मीटर पानी ही डायवर्ट होता है। चिनाब नदी के जल का पाकिस्तान के पंजाब में बड़े पैमाने पर खेती की सिंचाई और पानी के उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

पाकिस्तानी सूत्रों का कहना है कि भारत में सीजफायर के बावजूद इस मुद्दे पर गंभीरता से मंथन चल रहा है। डॉन की खबर से यह स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान इस नहर के विस्तार को लेकर चिंतित है, क्योंकि इससे उसकी जल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है।

भारत की ओर से अब तक इस नहर के विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन रॉयटर्स की रिपोर्ट के आधार पर पाकिस्तान में खौफ की स्थिति बनी हुई है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को भी कहा था कि जब तक पाकिस्तान की आतंकवाद की नीति जारी रहेगी, तब तक सिंधु जल समझौते पर रोक लगी रहेगी।

पाकिस्तान इस समझौते को रोकने से बौखलाया हुआ है और उसका कहना है कि यदि भारत ने पानी को डायवर्ट किया तो यह एक युद्ध जैसी हरकत होगी। पाकिस्तान का यह भी कहना है कि सिंधु और उसकी सहायक नदियों के जल पर उसकी 80 फीसदी कृषि निर्भर है, और यदि पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई तो देश में कृषि संकट पैदा हो सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की ओर से नए डैम, नहर और जल परियोजनाओं को लागू करने में वक्त लगेगा, लेकिन अगर यह योजनाएं पूरी होती हैं तो पाकिस्तान पर इसका असर सालों बाद महसूस हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब