न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UN ने पास किया गाजा में युद्ध विराम का प्रस्ताव, 153 देशों ने दिया समर्थन, भारत भी रहा शामिल

इजरायली हमलों में अब तक 18 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है और इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर गाजा पर ही पड़ रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 2:31:01

UN ने पास किया गाजा में युद्ध विराम का प्रस्ताव, 153 देशों ने दिया समर्थन, भारत भी रहा शामिल

नई दिल्ली। इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुए युद्ध की वजह से गाजा के साथ ही आसपास के इलाकों में भी तबाही मची हुई है। 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम जरूर लगा पर उसके खत्म होने के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। युद्ध शुरू होने के बाद इजरायली सेना ने फिर से तेजी से हमले शुरू कर दिए। इजरायली हमलों में अब तक 18 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है और इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर गाजा पर ही पड़ रहा है। बढ़ती तबाही के चलते दुनियाभर के कई देश इस युद्ध पर विराम लगाने की मांग उठा रहे हैं। ऐसे में यूनाइटेड नेशन्स की जनरल असेंबली UNGA में इस बारे में प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे पास कर दिया गया है।

153 देशों ने किया समर्थन, 10 ने किया विरोध

गाजा में युद्ध विराम के प्रस्ताव पर 153 सदस्य देशों ने समर्थन दिया। वहीं 10 देशों ने इसका विरोध भी किया। 23 देश अनुपस्थित रहे। ऐसे में ज्यादा समर्थन मिलने से यह प्रस्ताव पास हो गया।

क्या रहा भारत का पक्ष?

भारत ने भी गाजा में युद्ध विराम के समर्थन में वोट दिया। हालांकि भारत ने 7 अक्टूबर को हमास की तरफ से इज़रायल पर किए गए हमले को आतंकी हमला भी करार दिया।

प्रस्ताव में उठाई यह माँग

यूएन की जनरल असेंबली में पास किए गए प्रस्ताव में गाजा में तत्काल रूप से मानवीय युद्ध विराम की मांग उठाई गई और साथ ही सीजफायर के सही ढंग से पालन की भी मांग की गई। नागरिकों की सुरक्षा को अहम बताया गया और सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई के साथ ही मानवीय सहायता को भी अहमियत देने और बिना किसी विरोध के पहुंचाने की मांग रखी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR

ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा

आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री

AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी

Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा

रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर

नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी

पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार

'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात

जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान

24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान

RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे