न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2021 : अंपायर नितिन मेनन और पॉल रीफेल को भी सताया कोरोना का डर, लिया नाम वापिस

भारत के चोटी के अंपायर नितिन मेनन और ऑस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल ने भी नाम वापिस ले लिया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 8:19:55

IPL 2021 : अंपायर नितिन मेनन और पॉल रीफेल को भी सताया कोरोना का डर, लिया नाम वापिस

देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा हैं जहां हर दिन आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच देश में आईपीएल करवाया जा रहा हैं। लेकिन आईपीएल खेलते हुए भी कई खिलाड़ी असहज महसूस करते हुए टूर्नामेंट को छोड़ चुके हैं। अब इसमें भारत के चोटी के अंपायर नितिन मेनन और ऑस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल ने भी नाम वापिस ले लिया हैं। बताया जा रहा है कि इंदौर के रहने वाले मेनन की पत्नी और मां कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने आईपीएल के बायो बबल से बाहर निकलने का फैसला किया। वहीं, पॉल रीफेल ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और ऑस्ट्रेलिया के यात्रा प्रतिबंध को देखते हुए आईपीएल से हटने का निर्णय किया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने नितिन मेनन के आईपीएल से हटने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नितिन के परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में वह अभी मैचों का संचालन करने की स्थिति में नहीं हैं। मेनन टूर्नामेंट से हटने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने परिवार के सदस्यों के संक्रमित होने के बाद घर लौटने का फैसला किया था।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई, केन रिचर्डसन और एडम जाम्पा भारत में स्वास्थ्य संकट को देखते हुए आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गए। हालांकि, बीसीसीआई ने आश्वासन दिया है कि खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ बायो बबल में सुरक्षित हैं। बीसीसीआई मेनन और रीफेल की जगह अपने अंपायर पूल से नए अंपायरों की नियुक्ति कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान

कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'

CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'

E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?

अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'

राज्यसभा से कोयल मल्लिक का इस्तीफा, TMC को एक और झटका; भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

आज रात बनेगा मंगल-बुध का दशांक योग, 19 जुलाई तक इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर और धन लाभ के योग

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी

सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया

जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें

सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक