न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूसी सैनिक से भीड़ गई यूक्रेनी महिला, बोली - अपने जेब में सूरजमुखी के बीज रख लो, ताकि जब आप यहां दफन हों तो फूल उग सकें; VIDEO

जंग के दूसरे दिन ही रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच चुकी है। राजधानी कीव धमाकों से दहल उठी है। इस बीच यूक्रेन की हेनीचेस्क सिटी में एक यूक्रेनी महिला रूसी सैनिक से भिड़ गई। बड़ी बड़ी बंदूकें ताने खड़े सैनिक के सामने महिला बिल्कुल भी नहीं घबराई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Feb 2022 3:12:44

रूसी सैनिक से भीड़ गई यूक्रेनी महिला, बोली - अपने जेब में सूरजमुखी के बीज रख लो, ताकि जब आप यहां दफन हों तो फूल उग सकें; VIDEO

जंग के दूसरे दिन ही रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच चुकी है। राजधानी कीव धमाकों से दहल उठी है। इस बीच यूक्रेन की हेनीचेस्क सिटी में एक यूक्रेनी महिला रूसी सैनिक से भिड़ गई। बड़ी बड़ी बंदूकें ताने खड़े सैनिक के सामने महिला बिल्कुल भी नहीं घबराई।

जेब में हाथ डालकर खड़ी हुई महिला रूसी सेना पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. महिला ने कहा कि आप बिन बुलाए मेरे देश में क्यों आए हैं? अपनी जेब में सूरजमुखी के बीज डाल लीजिए ताकि जब यूक्रेन की धरती में आपको दफन किया जाए तो फूल उग सकें। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल रूसी सेना यूक्रेन में घुस चुकी है। दावा किया गया है कि रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर कब्जा भी कर लिया है। यह समझना मुश्किल है कि यूक्रेन के लोग अभी क्या महसूस कर रहे होंगे। रूसी सैनिकों यूक्रेन की हर गली-मोहल्लों पर तैनात हैं। हेनीचेस्क सिटी में भी सैनिक तैनात हैं जिन्हें देखकर ये महिला भड़क गई और बिना डरे उनका सामना करने पहुंच गई।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया ने हमें जंग में लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है। उन्होंने दावा किया है कि रूसी सेना राजधानी में दाखिल हो गई है। अगले 96 घंटे यानी 4 दिन में कीव पर रूस का कब्जा हो जाएगा। रूसी सेनाएं रिहाइशी इलाकों को टारगेट कर रही हैं। उन्होंने रूसी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जंग के खिलाफ प्रदर्शन करें।

यूक्रेन की रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि यूक्रेनी फोर्सेस ने रूस के 7 एयरक्राफ्ट, 6 हेलिकॉप्टर, 30 टैंक तबाह कर दिए हैं।​​​​​ यूक्रेन ने दावा किया है कि उनकी फोर्सेस ने 800 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। 30 रूसी टैंक और 7 जासूसी एयरक्राफ्ट को भी तबाह कर दिया है।

उधर, यूक्रेन पर हमला कर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने ही देशवासियों का विरोध झेल रहे है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुतिन के खिलाफ रूस के 54 शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनमें 1,700 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जैसे ही यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान हुआ, वैसे ही रूस में सोशल मीडिया पर इसका विरोध भी शुरू हो गया। गुरुवार सुबह से ही सैकड़ों पोस्ट में लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। रूसी लोग इसे 1979 में अफगानिस्तान में सोवियत के हमले के बाद अब तक सबसे बड़ा हमला बता रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR

ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा

आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव

‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री

AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी

Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा

फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी

नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी

पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार

'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात

जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान

24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान

RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे