न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियार की चर्चा से हलचल!, फ्रांस के राष्ट्रपति ने बेलारूस को फोन घुमाया

आशंका जताई जा रही है कि यह युद्ध तोप, गोले, बंदूकों से बढ़कर न्यूक्लियर हमले तक पहुंच सकती है। इस युद्ध में बेलारूस रूस के लिए बड़ा मददगार साबित हो रहा है। ऐसे में फ्रांस ने इस मामले में दखल देते हुए कहा कि बेलारूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद नहीं करनी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Feb 2022 10:42:47

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियार की चर्चा से हलचल!, फ्रांस के राष्ट्रपति ने बेलारूस को फोन घुमाया

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब खतरनाक मोड़ लेती जा रही है। दरअसल, रूस ने बातचीत का जो प्रस्ताव दिया था, उसे यूक्रेन ने अस्वीकार कर दिया है, ऐसे में अब बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने जारी बयान में कहा है कि सेना को आदेश दिया गया है कि वो अपना आक्रमण और तेज करे और अब हर दिशा से हमला करे। रूसी सैनिक यूक्रेन की धरती पर कहर बरपा रहे हैं, अब वो और तेजी से और खतरनाक अंदाज में आक्रमण करने वाले हैं। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग पर दुनियाभर के देशों की नजर है। आशंका जताई जा रही है कि यह युद्ध तोप, गोले, बंदूकों से बढ़कर न्यूक्लियर हमले तक पहुंच सकती है। इस युद्ध में बेलारूस रूस के लिए बड़ा मददगार साबित हो रहा है। ऐसे में फ्रांस ने इस मामले में दखल देते हुए कहा कि बेलारूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद नहीं करनी चाहिए।

बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बेलारूस के उस फैसले की कड़ी निंदा की, जिसमें बेलारूस ने कहा था कि वह रूस को बेलारूस की धरती पर परमाणु हथियार तैनात करने की स्वीकृति देगा। एजेंसी के मुताबिक राष्ट्रपति मैक्रों ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से कहा कि वह बेलारूस और यूक्रेन के लोगों की भावनाओं की कद्र करें और रूस की ओर से किए जा रहे यूक्रेन पर हमलों का सहयोगी न बनें। क्योंकि ऐसा करना किसी के हित में नहीं होगा। इतना ही नहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने बेलारूस के राष्ट्रपति से कहा कि वह जल्द ही रूसी सैनिकों को बेलारूस की धरती छोड़ने का आदेश दें। उन्होंने ये भी दावा किया कि मॉस्को को बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करने की इजाजत दे दी थी।

इसी दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की विनाश लीला को खत्म करने पर जोर देते हुए कहा कि अब इसे जल्द से जल्द खत्म किया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि कूटनीति का इस्तेमाल करके इसे हल किया जा सकता है।

एजेंसी के मुताबिक एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा ने कहा था कि यूक्रेन पर हमले के बीच बेलारूस को रूस एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी यूक्रेन की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

बता दें कि बेलारूस को रूस का पक्का समर्थक माना जाता है। साथ ही यहां के मौजूदा राष्ट्रपति को रूसी राष्ट्रपति पुतिन का करीबी भी बताया जाता है। यूक्रेन के साथ जारी लड़ाई में बेलारूस खुले तौर पर रूस को समर्थन दे रहा है।

न्यूक्लियर रेडिएशन का खतरा

रूस के हमलों से यूक्रेन की राजधानी कीव दहल गई है। रूसी हमलों में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल बताए जा रहे हैं। जान माल के भारी नुकसान के बीच यूक्रेन में न्यूक्लियर रेडिएशन खतरा बढ़ गया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि रूसी हमले के बाद चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट के पास रेडिएशन का खतरा 20 गुना बढ़ गया है। इस इलाके में रूसी फोर्सेस के मूवमेंट से रेडियोएक्टिव धूल चारों तरफ फैल गई है।

यूक्रेन पर हमले के 3सरे दिन रूस ने दावा किया कि उसने 800 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। इनमें 14 सैन्य हवाई क्षेत्र, 19 कमांड पोस्ट, 24 एस-300 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और 48 रडार स्टेशन शामिल हैं। इनके अलावा, यूक्रेनी नौसेना की 8 नौकाओं को भी तबाह कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती