न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुतिन की धमकी- नहीं माना यूक्रेन, तो नामोनिशान मिटा देंगे; जेलेंस्की का जवाब- किसी के सामने नहीं झुकेंगे, रूस के 10 हजार सैनिक मारे गए

यूक्रेन और रूस की जंग का आज 11वां दिन है। दो दौर की बातचीत के बाद भी दोनों देश के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। शनिवार को रूस ने आम लोगों के निकलने के लिए यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया था, लेकिन चंद घंटे बाद ही इसे खत्म भी कर दिया। इसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने धमकी दी है कि अगर यूक्रेन नहीं झुका, तो उसका नामोनिशान मिटा देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Mar 2022 9:23:14

पुतिन की धमकी- नहीं माना यूक्रेन, तो नामोनिशान मिटा देंगे; जेलेंस्की का जवाब- किसी के सामने नहीं झुकेंगे, रूस के 10 हजार सैनिक मारे गए

यूक्रेन और रूस की जंग का आज 11वां दिन है। दो दौर की बातचीत के बाद भी दोनों देश के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। शनिवार को रूस ने आम लोगों के निकलने के लिए यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया था, लेकिन चंद घंटे बाद ही इसे खत्म भी कर दिया। इसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने धमकी दी है कि अगर यूक्रेन नहीं झुका, तो उसका नामोनिशान मिटा देंगे।

पुतिन की धमकी के जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हम आजादी के लिए लड़ेंगे और किसी के सामने नहीं झुकेंगे। इधर, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि रूस के करीब डेढ़ लाख सैनिक कीव को घेरे हुए हैं और रूस कभी भी शहर पर अटैक कर सकता है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि इस जंग में रूस के 10 हजार सैनिक मारे गए हैं। साथ ही रूस को सैन्य साजो सामान का भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबास का दावा है कि रूस ने 5 मार्च तक इस संघर्ष में अपने 10,000 सेना के जवानों को खो दिया है। इसके अलावा रूसी सेना के 79 फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर यूक्रेन ने मार गिराए हैं। साथ ही 269 रूसी टैंक, 945 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और 45 मल्टी रॉकेट लॉन्च सिस्टम को भी यूक्रेन ने तबाह कर दिया है। दुनिया की महाशक्तियों में शामिल रूस को जंग में टक्कर दे रहे यूक्रेन के हौसले बुलंद है और जेलेंस्की सरकार का कहना है कि रूस यह लड़ाई हार चुका है। उसे अपनी सेना वापस बुला लेनी चाहिए।

उधर, रूस ने मारिरोपोल और वोल्नोवाखा में लड़ाई फिर से शुरू हो गई है। इससे पहले मानवीय गलियारा बनाने देने के लिए अस्थायी युद्धविराम किया जाना था, लेकिन रूसी सैनिकों की गोलाबारी ने यह सीजफायर टूट गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती