न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के नए वेरिएंट से मची खलबली, WHO ने बुलाई आपात बैठक, अफ्रीकी देशों पर ब्रिटेन व इजरायल ने लगाया यात्रा बैन

दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मरीज मिलने के बाद दुनियाभर में खलबली मच गई है। कोरोना के नए वेरिएंट को वैज्ञानिकों ने इसे B.1.1.529 नाम दिया है और इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 8:19:24

कोरोना के नए वेरिएंट से मची खलबली, WHO ने बुलाई आपात बैठक, अफ्रीकी देशों पर ब्रिटेन व इजरायल ने लगाया यात्रा बैन

दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मरीज मिलने के बाद दुनियाभर में खलबली मच गई है। कोरोना के नए वेरिएंट को वैज्ञानिकों ने इसे B.1.1.529 नाम दिया है और इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। नए वैरिएंट मिलने के बाद ब्रिटेन ने छह अफ्रीकी देशों के लिए उड़ानों पर रोक लगा दी है अब लंदन से इन देशों के लिए कोई विमान रवाना नहीं किया जाएगा। उड़ानों को रद्द करने की जानकारी यूके के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने दी। ब्रिटेन ने गुरुवार को कहा कि यह दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से फैलने वाले संक्रमण को लेकर चिंतित है। साथ ही ब्रिटेन ने यह भी कहा कि नए वैरिएंट पर कोरोना वैक्सीन के प्रभाव को लेकर भी संदेह है कि यह पूरी तरह असर करेगा या नहीं।

ब्रिटेन ने अस्थायी तौर पर दक्षिण अफ्रीका, नामिबिया, बोत्सवाना, जिंबाब्वे, लिसोथो और एसवाटिनी पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही वहां से जो ब्रिटिश पर्यटक वापस लौट रहे हैं अब उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।

यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा, 'वैरिएंट में बड़ी संख्या में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन के साथ-साथ वायरल जीनोम के अन्य हिस्सों में म्यूटेशन शामिल हैं। ये संभावित रूप से जैविक रूप से महत्वपूर्ण म्यूटेशन हैं जो टीके, उपचार और ट्रांसमिशन के संबंध में वायरस के व्यवहार को बदल सकते हैं। इसके अधिक जांच की जरूरत है।'

इससे पहले डेली मेल में प्रकाशित खबरों के अनुसार ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर चेताया है जिसके बोत्सवाना में 32 म्यूटेशन पाए गए हैं। इसके अधिकांश म्यूटेशन अत्यधिक संक्रामक बताए गए हैं और वैक्सीन का असर भी इनपर कम है।

इजरायल ने सात देशों के पर्यटकों की एंट्री पर लगाई रोक

ब्रिटेन के साथ इजरायल ने भी सात अफ्रीकी देशों से आने वाले पर्यटकों पर रोक लगा दी है। दक्षिण अफ्रीका में मिले नए कोरोना वैरिएंट के बाद एहतियातन यह फैसला लिया गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री नफताली बेन्नेट और स्वास्थ्य मंत्री निटजन हारविट्ज ने फैसला किया कि दक्षिण अफ्रीका, लिसोथो, बोत्सवाना, जिंबाब्वे, मोजांबिक, नामिबिया व एसवाटिनी पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। साथ ही जो इजरायली नागरिक इन देशों से वापस लैट रहे हैं उन्हें 7 दिनों के लिए होटलों में क्वारंटाइन होना होगा। 2 नेगेटिव पीसीआर टेस्ट के बाद ही इन्हें घर भेजा जाएगा।

इधर, भारत में भी दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले यात्रियों की कड़ाई से जांच करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को विशेष सतकर्ता बरतने के निर्देश दिए हैं। राज्यों से कहा गया है कि वे दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले यात्रियों की अच्छी तरह से जांच करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती