Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UAE सरकार ने कर्मचारियों को दिया नए साल का तोहफा, साढ़े चार दिन का किया वर्किंग वीक

UAE दुनिया का पहला देश है, जहां वीकली वर्किंग ऑवर्स यानी सप्ताह में काम के दिन कम किए गए हैं। दुनिया के ज्यादातर देशों में फाइव डे वर्किंग वीक कल्चर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 6:46:39

UAE सरकार ने कर्मचारियों को दिया नए साल का तोहफा, साढ़े चार दिन का किया वर्किंग वीक

अगर हम आपसे यह कहे कि आपको हफ्ते में अब सिर्फ सिर्फ साढ़े चार दिन काम करना होगा और बाकी ढाई दिन छुट्टी होगी। तो 100% यह पढ़ आपके चेहरे पर मुस्कान जरुर आ जाएगी। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) नए साल में अपने कर्मचारियों को आराम का तोहफा देने वाला है। 1 जनवरी 2022 से यहां हफ्ते में सिर्फ साढ़े चार दिन काम होगा। बाकी ढाई दिन छुट्टी होगी। अगले कुछ दिनों में UAE सरकार द्वारा जारी किया सर्कुलर तमाम सरकारी ऑफिसों को भेज दिया जाएगा। UAE दुनिया का पहला देश है, जहां वीकली वर्किंग ऑवर्स यानी सप्ताह में काम के दिन कम किए गए हैं। दुनिया के ज्यादातर देशों में फाइव डे वर्किंग वीक कल्चर है।
UAE के अखबार 'द नेशनल' के मुताबिक, नया वर्किंग कैलेंडर 1 जनवरी 2022 से लागू करने का प्लान इसलिए बनाया गया ताकि इसे लागू करने में किसी तरह की परेशानी पेश न आए। UAE में कर्मचारियों के लिए जिस तरह के नियम हैं, उनके आधार पर यह माना जा रहा है कि जल्द ही देश का निजी सेक्टर भी इसी तरह के कदम उठाएगा।

शुक्रवार को आधा दिन काम यानी हाफ-डे वर्किंग रहेगी। शनिवार और रविवार को पूरी तरह छुट्टी रहेगी। आदेश के मुताबिक, शुक्रवार को कर्मचारी अगर वर्क फ्रॉम होम चाहते हैं तो उन्हें इसकी मंजूरी रहेगी। दुबई और अबुधाबी में सरकार के इस ऐलान से कर्मचारी काफी खुश हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही देश के तमाम स्कूल और कॉलेज भी इस नए रूल को फॉलो करेंगे। इस बारे में अलग से सर्कुलर जारी किया जा सकता है। हालांकि, स्कूलों और निजी सेक्टर के बारे में अभी किसी तरह की गाइडलाइंस जारी नहीं की गईं हैं। कंपनियां इस बारे में खुद फैसला करेंगी।

UAE गवर्नमेंट के ऑफिशियल मीडिया सेल ने कहा- 'अगर हम अपने कर्मचारियों को काम के बदले उतना ही आराम भी देंगे तो इससे उनकी प्रोडक्टिविटी में इजाफा होगा। इससे देश को ही फायदा होगा। UAE ने 2006 में आखिरी बार वर्किंग वीक पैटर्न चेंज किया था। तब गुरुवार-शुक्रवार की जगह शुक्रवार-शनिवार को छुट्टी का ऐलान किया गया था।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका