न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कार की बुकिंग कर दिल्ली से मेरठ लाए टैक्सी, गन प्वाइंट पर ड्राईवर को बंधक बना दिया बेहोशी का इंजेक्शन और लूटी कार

दिल्ली से कार की बुकिंग करने के बाद उसे मेरठ लाया गया और यहां गन प्वाइंट पर ड्राईवर को बंधक बना उसे बेहोशी का इंजेक्शन देते हुए उससे कार लूट ली गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Sep 2021 4:21:54

कार की बुकिंग कर दिल्ली से मेरठ लाए टैक्सी, गन प्वाइंट पर ड्राईवर को बंधक बना दिया बेहोशी का इंजेक्शन और लूटी कार

उत्तरप्रदेश में बढ़ता क्राइम आमजन के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा हैं। गुरुवार रात बेखौफ बदमाशों से जुड़ा एक मामला सामने आया हैं जिसमें दिल्ली से कार की बुकिंग करने के बाद उसे मेरठ लाया गया और यहां गन प्वाइंट पर ड्राईवर को बंधक बना उसे बेहोशी का इंजेक्शन देते हुए उससे कार लूट ली गई। बदमाश ड्राईवर को गंगानगर क्षेत्र के सीएनजी पंप पर फेंककर भाग निकले। बदमाशों ने गुरुवार रात एक चालक से कार लूट ली और चालक को सीएनजी पंप के पास फेंकने के बाद फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने पूरी रात बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। कार में जीपीएस लगे होने की वजह से जैदी फार्म हाउस के पास लोकेशन मिली, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका।

दिल्ली के मयूर नगर निवासी अनिल कुमार पुत्र सन्नू ने बताया कि बुधवार रात कौशांबी में दो युवकों ने उसकी कार किराए पर की थी। कार 1600 रुपये में मेरठ लेकर आने की बात हुई थी। आरोप है कि मेरठ में हापुड़ अड्डे पर आने के बाद कार में एक अन्य युवक भी बैठ गया। गढ़ रोड पर गेसुपुर गांव के पास तीनों युवकों ने टॉयलेट करने के बहाने कार रुकवा ली। इसके बाद चालक को गन प्वाइंट पर लेकर उसके हाथ-पैर बांधकर कार की डिग्गी में डाल दिया। बेहोश करने के लिए इंजेक्शन भी लगा दिया। इसके बाद बदमाश उसे गंगानगर के सीएनजपी पंप के पास फेंक गए। रात एक बजे के करीब पुलिस को मामले की जानकारी मिली। उससे कार, एटीएम कार्ड और अन्य सामान भी लूट लिया। गंगानगर एसएचओ ऋषिपाल मलिक ने बताया कि अनिल की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप