न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ : नौकरी लेने के बहाने घर में घुसी महिलाऐं और की चोरी, एक ने बातों में लगाया तो दूसरी ने किया हाथ साफ

चंडीगढ़ में शातिर महिलाओं का आतंक देखने को मिला जिसमें महिलाऐं नौकरी लेने के बहाने घर में घुसी और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 8:47:10

चंडीगढ़ : नौकरी लेने के बहाने घर में घुसी महिलाऐं और की चोरी, एक ने बातों में लगाया तो दूसरी ने किया हाथ साफ

चंडीगढ़ में शातिर महिलाओं का आतंक देखने को मिला जिसमें महिलाऐं नौकरी लेने के बहाने घर में घुसी और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना बुधवार सुबह की हैं जो कि सेक्टर-10 स्थित कोठी में घटित हुई। दो महिलाओं ने घर में प्रवेश किया जिसमें एक ने बातों में लगाया तो दूसरी ने हाथ साफ़ कर दिया। मामले की जानकारी कोठी मालिक ने सेक्टर तीन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिलाओं ने कोठी मालकिन को मसाज करने के बहाने व्यस्त कर दिया। एक महिला उनकी मसाज में लग गई और दूसरी ने अलमारी से पांच तोले सोना और 60 हजार नगदी पार कर दी।

शिकायतकर्ता युवक जयंत गुप्ता ने बताया कि वह कोठी में अपने दादा-दादी के साथ रहता है। घर में काम करने वाली एक नौकरानी की जरुरत थी। दादी की एक दोस्त ने बताया कि वह एक नौकरानी को जानती हैं। बुधवार को दोनों महिलाएं कोठी में पहुंचीं तो बुजुर्ग महिला ने उनसे पूछा कि उन्हें उनकी दोस्त ने भेजा है। दोनों महिलाएं हामी भरकर घर में घुस गईं। जयंत गुप्ता ऊपर वाले अपने कमरे में थे। दोनों महिलाओं ने बातों-बातों में बुजुर्ग महिला के पैर की मसाज शुरू कर दी। एक महिला बुजुर्ग को मालिश के दौरान अपनी बातों में उलझाए रही, वहीं दूसरी ने अलमारी से सोना और नगदी चोरी कर लिया। जिसके बाद दोनों महिलाएं अगले दिन आने का वादा करके चली गईं। बाद में चोरी की जानकारी होने पर बुजुर्ग महिला ने अपनी सहेली से पूछा तो उन्होंने किसी को भेजने से इनकार कर दिया। मकान मालिक जयंत गुप्ता की शिकायत पर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत