न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा के दो विधायक अयोग्य घोषित, स्पीकर ने की कार्रवाई

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) के मौजूदा विधायक अरबिंद धाली और प्रेमानंद नायक को स्पीकर प्रमिला मलिक ने अयोग्य घोषित किया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 3:03:24

ओडिशा के दो विधायक अयोग्य घोषित, स्पीकर ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) के मौजूदा विधायक अरबिंद धाली और प्रेमानंद नायक को स्पीकर प्रमिला मलिक ने अयोग्य घोषित किया है। दोनों के खिलाफ भाजपा में शामिल होने को लेकर दल-बदल विरोधी कानून के तहत गुरुवार 11 अप्रैल, 2024 को ये कार्रवाई स्पीकर द्वारा की गई।

हाल ही में अरबिंद धाली और प्रेमानंद नायक बीजेडी से भाजपा में शामिल हो गए थे। धाली ने इस दौरान बीजेडी पर निशाना साधते हुए कहा था, ''मौजूदा शासन अब राज्य के लिए अच्छा नहीं है और आने वाले दिनों में भाजपा राज्य में सत्ता में आएगी।"

जयदेव सीट से विधायक अरबिंद धाली ने इस दौरान कहा था, ''राज्य में लोगों का दम घुट रहा है और बीजेडी में फिलहाल कोई लोकतंत्र नहीं बचा है। वरिष्ठ नेताओं को बीजेडी में कभी भी उचित सम्मान नहीं मिलता है। मौजूदा विधायक के खिलाफ समानांतर उम्मीदवार मैदान में उतारे जा रहे हैं।" वहीं प्रेमानंद नायक ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि पार्टी मुझे दरकिनार कर रही है।

प्रेमानंद नायक ने सीएम नवीन पटनायक को भेजे इस्तीफे में कहा था कि दरकिनार करने के कारण मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे लगातार बीजेडी में नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी में रहना मेरे लिए मुश्किल है।

दरअसल, ओडिशा में 13 मई से 1 जून के बीच आम चुनाव और विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में 147 विधानसभा और 21 लोकसभा क्षेत्र हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा

कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल