न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : होटल में पार्टी के दौरान दोस्तों में हुआ मामूली विवाद, ताबड़तोड़ गोलीबारी में चली गई दो की जान

होटल में बुधवार को भयानक नजारा देखने को मिला जहां होटल में पार्टी के दौरान दोस्तों में हुए मामूली विवाद में गोलियां चल गई और दो लोगों की जान चली गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Aug 2021 12:53:15

पंजाब : होटल में पार्टी के दौरान दोस्तों में हुआ मामूली विवाद, ताबड़तोड़ गोलीबारी में चली गई दो की जान

अमृतसर के मजीठा रोड स्थित घाला माला चौक की एक होटल में बुधवार को भयानक नजारा देखने को मिला जहां होटल में पार्टी के दौरान दोस्तों में हुए मामूली विवाद में गोलियां चल गई और दो लोगों की जान चली गई। जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। एससीपी सरबजीत सिंह बाजवा ने बताया कि होटल में पार्टी के दौरान चलीं गोलियों से एक दोस्त की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल में दम तोड़ा। तीसरा जख्मी दोस्त भी इसी अस्पताल में भर्ती है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और सीसीटीवी फुटेज के लिए होटल की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक घाला माला चौक स्थित जेके क्लासिक होटल के हाल में बुधवार को 15-20 दोस्त आपस में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनमें बहस शुरू हो गई। पार्टी में मौजूद अन्य दोस्तों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन दो-तीन पिस्तौलधारी दोस्तों ने पहले हवा में फायर किया और उसके बाद सीधी गोलियां चलानी शुरू कर दी।

गोलियां चलने की आवाज सुनते ही होटल में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस गोलीबारी में एक गोली मनीष शर्मा निवासी तरनतारन रोड को लगी तो वह तुरंत जमीन पर गिर गया, जिसे केडी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष के दो साथी भी इस गोलीबारी में जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए केडी अस्पताल ले जाया गया। जहां जख्मी साथी विक्रमजीत सिंह ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल