न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी : नोएडा में सिर्फ 300 रुपये के लिए 11 बार कार चढ़ाकर दुकानदार को मार डाला, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में महज 300 रुपये के लिए एक शख्स की हत्या कर दी. पूरा मामला ग्रेटर नोएडा में आने वाले घरबरा गांव का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 11:05:26

यूपी : नोएडा में सिर्फ 300 रुपये के लिए 11 बार कार चढ़ाकर दुकानदार को मार डाला,  तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में महज 300 रुपये के लिए एक शख्स की हत्या कर दी. पूरा मामला ग्रेटर नोएडा में आने वाले घरबरा गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन का रिजर्वेशन निरस्त करने के बदले 300 रुपये काटने पर 2 भाइयों ने दुकानदार को गाड़ी से बार बार कुचला, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने दरिंदगी की हद पार करते हुए दुकानदार पर 11 बार बैक गियर करके चढ़ाई गई, जिससे उसकी आंत फट गई और उसकी मौत हो गई। वहीं, इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने पीड़ित को बचाने तक का प्रयास नहीं किया। वे मूकदर्शक बने रहे। उनकी इतनी भी हिम्मत नहीं हुई कि वह पुलिस को सूचना दें।

वहीं, अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। घायल का उपचार अस्पताल में चला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित नकुल निवासी घरबरा को गिरफ्तार कर स्विफ्ट कार बरामद की है। पीड़ित सतवीर शर्मा ने बताया कि वह घरबरा गांव में रहते है। उनका बेटा नितिन शर्मा गांव में ही मोबाइल की दुकान चलाता था। दुकान पर वह ट्रेन टिकट रिजर्वेशन का काम भी करता था। एक सप्ताह पहले गांव के ही दो सगे भाई नकुल व अरुण उर्फ छोटू ने वैष्णो देवी दर्शन के लिए ट्रेन का टिकट बुक कराया था। रविवार रात दोनों दुकान पर पहुंचे और ट्रेन का रिजर्वेशन निरस्त करा दिया। निरस्त करने के बदले नितिन ने आनलाइन रिफंड से तीन सौ रुपये काट लिए।

वहीं, इस बात से नाराज होकर दोनों आरोपित दुकान से चले गए। आरोप है कि सोमवार सुबह दोनों नितिन की दुकान पर पहुंचे। पीड़ित वहां नहीं मिला तो आरोपित उसकी तलाश में कासना कस्बा पहुंच गए। वहां उसके साथ मारपीट की और दो मोबाइल लूट लिए।

नितिन किसी तरह बचकर बाइक से घरबरा गांव पहुंचा ही था कि पीछा करते हुए आरोपितों ने कार से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी , जिससे नितिन 100 मीटर दूर गिरा। उसके सड़क पर गिरते ही उस पर कार चढ़ा दी। इसके बाद बैक गियर में कार 11 बार नितिन पर चढ़ाई गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। राहगीरों की मदद से घायल दुकानदार को अस्पताल ले जाया गया। नितिन के तीन बच्चे हैं, दो बेटी व एक बेटा। उनकी मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

विशाल पांडेय (एडिशनल, डीसीपी ग्रेटर नोएडा) का कहना है कि इस पूरे मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपित अरूण उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम