न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में हैवानियत की दो घटनाएँ, 10 साल की मासूम से बलात्कार और पति ने जला डाला प्राइवेट पार्ट

कर्नाटक में आज दो ऐसी घटनाएँ हुई जहाँ इंसानियत शर्मसार हुई साथ ही इंसान के अंदर जागा हैवान बाहर आया। एक घटना में 76 वर्षीय बुर्जुग ने 10 साल की मासूम से किया बलात्कार और दूसरी घटना में एक पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को जला डाला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 8:07:57

कर्नाटक में हैवानियत की दो घटनाएँ, 10 साल की मासूम से बलात्कार और पति ने जला डाला प्राइवेट पार्ट

बेंगलुरु। कर्नाटक में आज दो ऐसी घटनाएँ हुई जहाँ इंसानियत शर्मसार हुई साथ ही इंसान के अंदर जागा हैवान बाहर आया। एक घटना में 76 वर्षीय बुर्जुग ने 10 साल की मासूम से किया बलात्कार और दूसरी घटना में एक पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को जला डाला।

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में चॉकलेट का लालच देकर 76 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग लड़की (10) से बलात्कार किया। अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी जब मासूम ने अपने माता पिता को बताया तो उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने किया बलात्कार

गौरतलब है कि आरोपी ने लड़की से वादा किया था कि वह उसके लिए चॉकलेट खरीदेगा और उसे नाले के पास ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घर वापस आकर लड़की ने घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया। माता-पिता ने तुरंत पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

बेंगलुरु में जलाया महिला का प्राइवेट पार्ट

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मायके से दहेज नहीं लाने पर पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर शौचालय साफ करने वाला तेजाब फेंक दिया। यह घटना गुरुवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके बगलागुंटे पुलिस स्टेशन की सीमा से सामने आई है। अब पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

शराब के नशे में करता था मारपीट

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इसी साल 19 मई को 23 साल की पीड़िता से शादी की थी। बताया जाता है कि आरोपी शराबी है और काम पर कम जाता था। उसने अपनी पत्नी से पैसे की मांग की, जिससे अक्सर झगड़े होने लगे। आरोपी नियमित रूप से नशे की हालत में घर लौटता था और अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक शोषण का शिकार बनाता था। महिला ने शिकायत में बताया कि वह अक्सर उसके बाल पकड़कर खींचता था और जान से मारने की धमकी देता था।

पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति मकान का किराया नहीं चुका पाया और किराये के पैसे को शराब में उड़ा दिया। इस कारण से उन्हें उनके आवास से बाहर निकाल दिया गया। इस बीच एक दिन झगड़े के बाद आरोपी ने उसकी पीठ और प्राइवेट पार्ट्स पर टॉयलेट साफ करने वाला एसिड डाल दिया, जिसके बाद पीड़िता को पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। वहीं पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती