न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : मुखबिर से मिली सूचना पर वन विभाग की कारवाई, 250 तोतों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दो तस्करों को मुखबिर से मिली सूचना पर 250 प्रतिबंधित प्रजाति के तोता पक्षियों के साथ राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 11 Apr 2021 6:18:56

लखनऊ : मुखबिर से मिली सूचना पर वन विभाग की कारवाई, 250 तोतों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जानवरों में कुछ प्रजाति ऐसी होती है जिनकी खरीद-फरोख्त वर्जित हैं। लेकिन कई लोग अपने फायदे के लिए इनकी तस्करी करते हैं। ऐसे ही दो तस्करों को मुखबिर से मिली सूचना पर 250 प्रतिबंधित प्रजाति के तोता पक्षियों के साथ राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों को टीम द्वारा थाना ठाकुरगंज में पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है। वाहन को वन विभाग द्वारा विभागीय अभिरक्षा में लेते हुए लखनऊ रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया।

प्रभागीय वन अधिकारी अवध वन प्रभाग डॉ रवि कुमार सिंह ने बताया है कि शनिवार की रात लगभग नौ बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संडीला- मलिहाबाद मार्ग द्वारा एक निजी वाहन से तोता पक्षियों को बेचने हेतु लखनऊ लाया जा रहा है। सूचना पर डीएफओ लखनऊ डॉ रवि कुमार सिंह ने क्षेत्रीय वन अधिकारी मलिहाबाद (प्रभारी वन सुरक्षा बल) को एसटीएफ की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिस पर वन विभाग मलिहाबाद रेंज की टीम और एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा रणनीति तय करते हुए थाना ठाकुरगंज के अंतर्गत दुबग्गा चौराहे पर घेराबंदी करते हुए एक इनोवा को रोककर चेक किया गया, जिसमें 4 पिंजड़ों में लगभग 250 प्रतिबंधित प्रजाति के तोता पक्षियों को बरामद किया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों के नाम क्रमश: मोहम्मद असर खान पुत्र मोहम्मद जफर खान, निवासी कसाई बाड़ा, लाटूश रोड, लखनऊ तथा इनोवा कार चालक दीपक राजपूत पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह राजपूत, निवासी एमएलडी रोड चारबाग लखनऊ के हैं। वन विभाग द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने एवं न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई क्षेत्रीय वन अधिकारी मलिहाबाद द्वारा की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का
भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया