Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Twitter Blue सर्विस आज रीलॉन्च के लिए तैयार, अब यूज़र्स को करना होगा इतना पेमेंट

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन रीलॉन्च लॉन्च करने जा रहे है। सोमवार को सर्विस री-लॉन्च होने के बाद यूजर्स पैसे देकर ब्लू टिक हासिल कर सकेंगे। कंपनी ने ऑफिशियल ट्वीट द्वारा इस बात की जानकारी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Dec 2022 9:12:30

Twitter Blue सर्विस आज रीलॉन्च के लिए तैयार, अब यूज़र्स को करना होगा इतना पेमेंट

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन रीलॉन्च लॉन्च करने जा रहे है। सोमवार को सर्विस री-लॉन्च होने के बाद यूजर्स पैसे देकर ब्लू टिक हासिल कर सकेंगे। कंपनी ने ऑफिशियल ट्वीट द्वारा इस बात की जानकारी दी है। सब्सक्रिप्शन सर्विस के तहत यूज़र्स को ‘Twitter Blue’, 1080p वीडियो पोस्टिंग, एडिट जैसे प्रीमियम फीचर्स का एक्सेस मिलेगा।

iOS यूज़र्स को करना होगा ज्यादा पेमेंट

कंपनी ने ट्वीट के ज़रिए इस बात की जानकारी भी की है कि वेब यूज़र्स और आईओएस यूज़र्स को इस सर्विस के कितना पेमेंट करना होगा। कंपनी ने बताया कि ट्विटर के वेब यूज़र्स को $8 प्रति महीने के हिसाब से और आईओएस यूज़र्स को इस सर्विस के लिए $11 प्रति महीना देने होंगे। फिलहाल कंपनी ने इस बात के लिए कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है कि वेब के मुकाबले iOS यूज़र्स को ज़्यादा पेमेंट क्यों करनी होगी। लेकिन ऐसा माना जाता है कि Apple ऐप स्टोर कमीशन ज़्यादा होने की वजह से ट्विटर, iOS यूज़र्स से $3 ज़्यादा चार्ज कर रहा है।
ट्विटर द्वारा इस बार यूजर्स के अकाउंट्स की समीक्षा और अच्छे से की जाएगी। सिर्फ वैरिफाइड फोन नंबर वाले यूजर्स को ही सर्विस मिलेगी। इसके लिए खुद ट्विटर कर्मचारी भी अकाउंट्स की समीक्षा करेंगे।

ट्विटर के प्रोडक्ट मैनेजर एस्थर क्रॉफर्ड का कहना है, 'हमने किसी भी तरह के फर्जीवाड़े (जो ट्विटर नियमों के खिलाफ है) से निपटने के लिए कुछ नए कदम उठाए हैं। किसी भी यूजर को ब्लू टिक देने से पहले उसके अकाउंट की अच्छे से समीक्षा की जाएगी।'

ट्विटर यूज़र्स को इस सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद अकाउंट वेरीफिकेशन के लिए ब्लू चेक मार्क मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को अपने ट्वीट्स के कंटेंट को एडिट करने का भी अधिकार मिल सकेगा। हालांकि यूजर्स 30 मिनट के भीतर ही कंटेंट को एडिट कर सकेंगे। इसके अलावा 1080p की वीडियो भी अपलोड कर सकेंगे। साथ ही लंबे ट्वीट भी किए जा सकेंगे। सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के ट्वीट को प्राथमिकता मिलेगा और उन्हें सामान यूजर्स की तुलना में 50% कम विज्ञापन दिखेंगे। साथ ही ये भी मालूम हुआ है कि सरकारी टि्वटर हैंडल के लिए चेक मार्क ग्रे कलर और बिज़नेस के लिए गोल्ड कलर का होगा। प्रोफाइल फोटो या नाम बदलने से हट जाएगा ब्लू टिक

दिलचस्प बात यह है कि अगर यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर फोटो या नाम बदलते हैं तो उनका ब्लू टिक हटा दिया जाएगा और फिर से वैरिफिकेशन के बाद फिर से ब्लू टिक दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी ने ऐसे यूजर्स पर सख्ती करने के लिए इस फीचर को लॉन्च किया है, जो किसी भी विशेष कैंपेन या विरोध में प्रोफाइल फोटो और नाम बदल लेते हैं।

आधिकारिक ट्विटर अकाउंट इस बात की जानकारी दी गई है, ट्वीट में कहा गया है कि सब्सक्राइबर अपने हैंडल, डिस्प्ले नाम या प्रोफाइल फोटो को बदल सकेंगे, लेकिन अगर वे ऐसा करते हैं तो उनका अस्थायी रूप से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा और उनके अकाउंट का दोबारा वैरिफिकेशन किया जाएगा।

दरअसल, नवंबर की शुरुआत में ट्विटर ब्लू की शुरुआत हुई थी। लेकिन, फेक अकाउंट की संख्या बढ़ने की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद इसे 29 नवंबर को फिर से लॉन्च करने की बात सामने आई, लेकिन किसी कारण इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया गया।

होगा ये बड़ा बदलाव भी


इसके साथ ही ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ट्विटर पर एक और बड़ा बदलाव करने के लिए तैयार है। दरअसल मस्क ने हाल ही में कंफर्म किया है कि ट्विटर कैरेक्टर लिमिट को 280 से बढ़ाकर 4000 करने के लिए तैयार है। बता दें कि पहले प्लेटफॉर्म सिर्फ 140 कैरेक्टर की लिमिट देता था। ट्विटर ने 8 नवंबर, 2017 को कैरेक्टर लिमिट को 140 से 280 कैरेक्टर तक दोगुना कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका