न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिक गई ट्विटर की नीली चिड़िया, जानें कितने रुपये में हुआ सौदा?

ट्विटर के आइकॉनिक नीली चिड़िया लोगो को एलन मस्क के टेकओवर के बाद 'X' नाम दिया गया। अब, यह लोगो 34,375 डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) में नीलामी में बिक चुका है। 12 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा यह लोगो 254 किलो वजनी था।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 4:45:42

बिक गई ट्विटर की नीली चिड़िया, जानें कितने रुपये में हुआ सौदा?

ट्विटर की पहचान लंबे समय से उसकी नीली चिड़िया थी, लेकिन जब से एलन मस्क ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का टेकओवर किया, इसके बाद से लगातार कई बदलाव किए गए। सबसे पहले ट्विटर का नाम बदलकर "X" कर दिया गया, और अब अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को स्थित हेडक्वार्टर पर लगा नीली चिड़िया वाला आइकॉनिक लोगो भी नीलामी में बिक गया है। यह नीली चिड़िया लोगो 34,375 डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) में नीलाम किया गया। नीलामी में इस 254 किलो वजन वाले और 12 फीट लंबे, 9 फीट चौड़े लोगो का खरीददार कौन है, यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

नीली चिड़िया लोगो की नीलामी में अन्य प्रतिष्ठित आइटम्स की भी बिक्री

नीली चिड़िया लोगो की नीलामी में एक खास उपलब्धि तो रही ही, लेकिन इसके साथ ही अन्य अनूठी आइटम्स भी नीलामी में बिके। एपल-1 कंप्यूटर को करीब 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर) में नीलाम किया गया, वहीं स्टील जॉब्स द्वारा साइन किए गए एपल के एक चेक को 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में बेचा गया। इसके अलावा, पहली जेनरेशन का चार जीबी आईफोन, जो सील्ड पैक में था, 87 हजार 514 डॉलर में बिक गया।

हालांकि नीली चिड़िया का यह लोगो अब माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स का हिस्सा नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया में इसकी पहचान वैसे ही बनी हुई है जैसे Apple और Nike की पहचान है।

याद दिला दें कि 2022 में एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर (करीब 3368 अरब रुपये) में खरीदने का ऐलान किया था। मस्क ने उस वक्त कहा था कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए फ्री स्पीच जरूरी है और वे ट्विटर को नए फीचर्स और बेहतर सुविधाओं के साथ एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में दोबारा वापसी के बाद और कुछ विज्ञापनदाताओं के दोबारा आने से आने वाले दिनों में एक्स की हालत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही, एलन मस्क के अधिग्रहण के लिए 13 बिलियन डॉलर लोन देनेवाले बैक को भी इससे राहत मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब