न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तुर्की के इस शहर में एक साथ दफनाए गए 5000 शव, जंगल को काटकर बनाया गया कब्रिस्तान

तुर्किये और सीरिया में भूकंप से खतरनाक तबाही मची है। इन दोनों देशों में अब तक 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और समय के साथ यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Feb 2023 10:47:23

तुर्की के इस शहर में एक साथ दफनाए गए 5000 शव, जंगल को काटकर बनाया गया कब्रिस्तान

तुर्किये और सीरिया में भूकंप से खतरनाक तबाही मची है। इन दोनों देशों में अब तक 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और समय के साथ यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। तुर्की में आए भूकंप ने यहां ऐसी तबाही मचाई है कि हर तरफ लाशों का ढेर लग गया है। तुर्की के कहरामनमारस शहर में लाशों को दफनाने के लिए जंगल का एक हिस्सा काटकर सामूहिक कब्रिस्तान बनाया गया। इस शहर में जमींदोज हो चुकी इमारतों का मलबा हटाने पर जो भी लाशें मिल रही हैं, उन्हें इस कब्रिस्तान के पास ही लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक 5000 लोगों के शव यहां दफनाए जा चुके है। बता दे, कहरामनमारस में रविवार देर रात 4.7 की तीव्रता का एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया।

नया कब्रिस्तान बनाने के लिए सरकार ने बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनें लगवा दी हैं, जो दिन रात जंगल साफ कर मिट्टी खोदने के काम में लगी हुई हैं। हर मिनट यहां एंबुलेंस के आने का क्रम जारी है, जो हर चक्कर के साथ दर्जन भर शव लेकर आती है। लोग यहां आते हैं और काले प्लास्टिक के बैग में पैक लाशों को खोलकर पहचान करने लगते हैं। जिन लोगों को कोई अपना मिल जाता है, वे उसके बाद अपने परिजन के लिए कब्र की व्यवस्था करने के उद्देश्य से यहां-वहां दौड़भाग शुरू कर देते हैं। यहां मौजूद लोग बताते हैं कि मकबरा बनाने के लिए न पत्थर है और न ही दूसरी जरूरी चीजें। एक छोटी सी लकड़ी पर काले रंग के स्केच पेन की मदद से वे रिश्तेदारों की कब्रों का नंबर और उनका नाम नोट कर रहे हैं। दरअसल, यहां इतनी तादाद में लाशों के आने का सिलसिला जारी है कि जंगल काटकर सामूहिक कब्रिस्तान बनाने के बाद भी लोगों को कब्रों के लिए मारामारी करनी पड़ रही है।

तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को सुबह 3 बड़े भूकंप आए थे। तुर्किये के वक्त के मुताबिक, पहला भूकंप सुबह करीब चार बजे (7.8), दूसरा करीब 10 बजे (7.6) और तीसरा दोपहर 3 बजे (6.0) आया। इसके अलावा 243 आफ्टर शॉक्स भी दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 4 से 5 रही। तुर्किये में 7 फरवरी सुबह 8.53 पर फिर भूकंप आया। इसके बाद दोपहर 12.41 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर