न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोर्ट ने ट्रंप के इस आदेश पर लगाई रोक, विदेशी छात्रों को मिली राहत

अमेरिका की फेडरल कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें विदेशी छात्रों के वीजा रद्द कर उन्हें देश से निष्कासित करने की बात कही गई थी। इससे भारतीय छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 2:41:53

कोर्ट ने ट्रंप के इस आदेश पर लगाई रोक, विदेशी छात्रों को मिली राहत

अमेरिका की एक फेडरल अदालत ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों, विशेष रूप से भारतीय विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत देते हुए ट्रंप प्रशासन के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हजारों विदेशी छात्रों के वीजा रद्द करने और उन्हें देश से बाहर निकालने का आदेश दिया गया था।

कैलिफोर्निया की अदालत ने दिया राहत भरा फैसला

22 मई को अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया जिले के लिए यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश जेफरी व्हाइट ने यह फैसला सुनाया। उन्होंने प्रशासन की नीति को ‘विघटनकारी’ और ‘संभावित रूप से गैरकानूनी’ करार देते हुए उस पर तीखी टिप्पणी की। यह फैसला विदेशी छात्रों की शिक्षा और कानूनी स्थिति पर मंडरा रहे संकट को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है।

ट्रंप प्रशासन को झटका

यह निर्णय उस विवादास्पद कदम के बाद आया, जब अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विज़िटर प्रोग्राम (SEVP) के तहत हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के एडमिशन पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक भागीदारी के लिए एक बड़ा झटका था और भारत जैसे देशों के उन छात्रों के लिए भी एक बड़ा संकट बन गया था जो अमेरिका में उच्च शिक्षा का सपना देखते हैं।

जज की सख्त टिप्पणी

पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के समय नियुक्त न्यायाधीश जेफरी व्हाइट ने 21 पन्नों में दिए गए अपने आदेश में ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों की कानूनी स्थिति को ‘एक समान रूप से तबाह’ कर दिया है। हालांकि अदालत ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से संबंधित मामले पर कोई सीधा फैसला नहीं सुनाया, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स ने विशेषज्ञों के हवाले से बताया कि यह फैसला प्रशासन की वैधानिकता को गंभीर रूप से कमजोर करता है।

ट्रंप का आदेश क्या था?

ट्रंप प्रशासन ने आदेश दिया था कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में नए विदेशी छात्रों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। वर्तमान में हार्वर्ड में 788 भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। यह आदेश मौजूदा छात्रों को भी प्रभावित कर सकता था। सिर्फ उन्हीं छात्रों को ग्रेजुएशन पूरी करने की अनुमति दी गई थी जो इसी सप्ताह डिग्री ले रहे थे। जबकि जो छात्र 2025-26 तक पढ़ाई करना चाहते थे, उन्हें किसी अन्य यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर कराने की अनिवार्यता थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब