न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : कोहरे का तांडव! खड़े ट्रक में पीछे से घुसा दूसरा ट्रक, मौके पर ही हुई चालक-परिचालक की मौत

कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें कोहरे और अंधेरे के कारण एक ट्रक खड़े ट्रक में जा घुसा जिसमें चालक और परिचालक की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 4:47:16

हरियाणा : कोहरे का तांडव! खड़े ट्रक में पीछे से घुसा दूसरा ट्रक, मौके पर ही हुई चालक-परिचालक की मौत

हरियाणा के झज्जर जिले में कोहरे का तांडव देखने को मिला जहां विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन चलाना मुश्किल हो रहा हैं। इस वजह से कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें कोहरे और अंधेरे के कारण एक ट्रक खड़े ट्रक में जा घुसा जिसमें चालक और परिचालक की मौत हो गई। एक शव को गुरुग्राम तो दूसरे को बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। हादसे की असली वजह अभी पता नहीं चल पाई हैं। हालांकि पुलिस कोहरा और अंधेरे को हादसे का कारण मान रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में मरने वालों की पहचान रिजवान और तय्युम के रूप में हई है। रिजवान राजस्थान के अलवर जिले का निवासी था। तय्युम हरियाणा के फिरोजपुर झिरका का रहने वाला था। दोनों अपने ट्रक में सवार होकर शुक्रवार की सुबह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के जरिए गुजर रहे थे। झज्जर के बादली एरिया के नजदीक सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। कोहरे और अंधेरा होने के चलते यह ट्रक उन्हें दिखाई नहीं दिया और ट्रक इससे टकरा गया।

टक्कर में रिजवान और तय्युम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर बादली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जैसे-तैसे तय्युम और रिजवान को गाड़ी से बाहर निकाला गया। तय्युम को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल तो रिजवान को गुरुग्राम के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में शरफू भी घायल हुआ है। शरफू दूसरी गाड़ी में सवार था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?