न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी, अदालत का सम्मन रोकने से इंकार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। गुजरात की एक सेशन कोर्ट ने केजरीवाल की रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई के बाद सम्मन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सेशन कोर्ट के इस फैसले के बाद केजरीवाल और संजय सिंह को पेशी के लिए गुजरात जाना ही होगा। दोनों के खिलाफ पीएम मोदी की डिग्री के मामले में केस दायर किया गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 6:42:42

केजरीवाल व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी, अदालत का सम्मन रोकने से इंकार

अहमदाबाद। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। गुजरात की एक सेशन कोर्ट ने केजरीवाल की रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई के बाद सम्मन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सेशन कोर्ट के इस फैसले के बाद केजरीवाल और संजय सिंह को पेशी के लिए गुजरात जाना ही होगा। दोनों के खिलाफ पीएम मोदी की डिग्री के मामले में केस दायर किया गया था।

एडिशनल सेशन जज जेएम ब्रह्मभट्ट ने अपने 21 पेज के फैसले में कहा कि उन्हें लगता है कि मजिस्ट्रेट ने काफी सोचने विचारने के बाद ही सम्मन जारी किया था। लिहाजा उस पर रोक लगाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उनका कहना था कि मजिस्ट्रेट ने अदालत के समक्ष रखे गए साक्ष्यों और दूसरी चीजों को देखते हुए ही दिल्ली के सीएम को अपने सांसद के साथ कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। उनका कहना था कि मजिस्ट्रेट के आदेश में कोई भी चीज उन्हें ऐसी नहीं दिखी जिसे गैर कानूनी कहा जा सके। लिहाजा अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ सम्मन खारिज नहीं होगा।



एडिशनल चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट ने जारी किए थे सम्मन

केजरीवाल और उनके सांसद के खिलाफ गुजरात विवि ने केस दायर किया है। उसके बाद एडिशनल चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट जयेशभाई चौवटिय़ा ने दोनों को अपनी अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। दोनों ने इस सम्मन को ऊपरी अदालतों में चुनौती दी पर कोई राहत नहीं मिल सकी। गुजरात विवि का कहना है कि केजरीवाल और संजय सिंह ने पीएम मोदी की डिग्री को लेकर बेसिरपैर के बयान दिए। इससे विवि की छवि को आघात पहुंचा। लिहाजा दोनों के खिलाफ मानहानि का केस चलाया जाना चाहिए। विवि के रजिस्ट्रार की तरफ से ये शिकायत दायर की गई थी।

दूसरी तरफ केजरीवाल और संजय सिंह का कहना है कि अदालत उनको इस मामले से राहत प्रदान करे। हालांकि वो अपनी दलील को लेकर ऊपरी अदालतों तक भी गए। लेकिन उनको कहा गया कि वो सेशन कोर्ट के सामने रिवीजन पिटीशन दाखिल कर सकते हैं। उसके बाद दोनों ने सेशन कोर्ट के सामने याचिका दायर की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?