न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्रिपुरा में मचा हड़कंप, 151 में से 90 से ज्यादा सैंपल्स में मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट

त्रिपुरा में कोविड -19 के एक नोडल अधिकारी डॉ दीप देव वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 151 सैंपल्स में से 90 से ज्यादा सैंपल्स में डेल्टा प्लस वैरिएंट पाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 10:22:58

त्रिपुरा में मचा हड़कंप, 151 में से 90 से ज्यादा सैंपल्स में मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट

त्रिपुरा में डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta Plus Variant) मिलने से हड़कंप मच गया है। त्रिपुरा में कोविड -19 के एक नोडल अधिकारी डॉ दीप देव वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 151 सैंपल्स में से 90 से ज्यादा सैंपल्स में डेल्टा प्लस वैरिएंट पाया गया है। जिससे कोविड-19 की तीसरी लहर आने की आशंका और ज्यादा बढ़ गई है।

डॉ दीप देव वर्मा ने कहा कि यह चिंता का विषय है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 174 जिलों में SARS-CoV-2 कोरोना वायरस के 'चिंता के प्रकार' पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और गुजरात से हैं।

उत्तर प्रदेश के दो जिलों में पाए गए मामले

यूपी के गोरखपुर और देवरिया में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 2 मरीजों की पुष्टि हुई थी। इनमे से एक मरीज की मौत हो चुकी है वहीं, दूसरे मरीज की हालत पहले से बेहतर है। गोरखपुर की रहने वाली 23 साल की MBBS स्टूडेंट के शरीर में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला था। लड़की मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली है लेकिन वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। 26 मई को वह पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंलिंग के लिए भेजा गया था।अब उसकी हालत में सुधार है।

डेल्टा प्लस वेरिएंट से जिस एक मरीज की मौत हुई है उसकी उम्र 66 साल थी और वह देवरिया का रहने वाला था। बुजुर्ग 17 मई को पॉजिटिव हुआ था। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जून में ही उसकी मौत हो गई थी। मरीज की मौत से पहले ही उसके सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया था।

बता दें कि डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर कुछ विशेषज्ञों ने अपनी चिंता व्यक्त की है और बताया है कि ये वेरिएंट पहले से ज्यादा शक्तिशाली है, जिसपर वैक्सीन का भी असर ना के बराबर होगा। डेल्टा ने भारत में दस्तक देते ही अपना विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है।

UP में मिला डेल्टा से भी घातक कप्पा वैरिएंट

उत्तर प्रदेश में कोरोना के कप्पा वैरिएंट (Kappa Variant) के दो मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई हाईलेवल मीटिंग में अधिकारियों ने बताया कि 109 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई। इसमें इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। हालांकि, इस तरह के मामले पहले भी आ चुके हैं। जिन लोगों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है, उनकी ट्रेवल हिस्ट्री तलाशी जा रही है। इस वैरिएंट को भले डेल्टा से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा हो, लेकिन इसके बारे में पूछे जाने पर अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कप्पा स्वरूप कोई नई बात नहीं है, पहले भी इस स्वरूप के कई मामले सामने आ चुके हैं, इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है, यह कोरोना वायरस का एक सामान्य स्वरूप हैं और इससे रिकवर हो सकते हैं। KGMU के PRO डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कप्पा वैरिएंट नया नहीं है। यह पहले से है। इसके लिए किसी खास रणनीति की जरूरत नहीं है। इसके इलाज और बचाव के उपाय भी अलग नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता