न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: पति-पत्नी और नौकरानी की हत्या, एक गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली मंगलवार सुबह ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर में घुसकर पति, पत्नी समेत नौकरानी की बेरहमी से हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर की यह घटना दिल्ली के हरी नगर के अशोक नगर इलाके की है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Nov 2022 6:40:18

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: पति-पत्नी और नौकरानी की हत्या, एक गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली मंगलवार सुबह ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर में घुसकर पति, पत्नी समेत नौकरानी की बेरहमी से हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर की यह घटना दिल्ली के हरी नगर के अशोक नगर इलाके की है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इस वारदात में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि 4 मंजिला मकान में दंपति और उनकी 2 साल की बेटी थी, जोकि सोई हुई थी। सुबह साढ़े 7 बजे घर की नौकरानी सपना रोजाना की तरह घर के अंदर आई, लेकिन उसके बाद घर के अंदर उसकी भी हत्या कर दी गई। मृतकों के नाम समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और मेड सपना है। मृतक दंपती की एक दो साल की बच्ची घर में सकुशल मिली है। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पूरे हत्याकांड की तफ्तीश जारी है।

डीसीपी घनश्याम बंसल ने इस मामले में बताया कि उन्हें सुबह तकरीबन 9:15 बजे कॉल मिली थी, जो चोरी की घटना की थी। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो घर पर तीन डेड बॉडी मिलीं, जिसमें 2 महिलाएं हैं। इनमें से एक समीर आहूजा और उनकी पत्नी शालू है, जबकि तीसरा शव नौकरानी सपना का है। आसपास सभी कमरों की छानबीन की गई है। कई टीम बनाई गई हैं। पुलिस जल्द से जल्द इसे वर्कआउट कर लेगी।

डीसीपी बंसल ने बताया कि सभी एंगल से वारदात की जांच की जा रही है। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मृतकों के शरीर पर धारदार हथियार से भी वार किया गया। पुलिस का मानना है कि नौकरानी के आने के बाद यह घटना हुई है, क्योंकि नौकरानी वहीं पर थी, लेकिन दंपत्ति की बच्ची सुरक्षित है।

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक हमलावर जान पहचान का हो सकता है, क्योंकि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। जबरदस्ती एंट्री के निशान नहीं मिले हैं। घर के एंट्रेंस गेट पर सीसीटीवी भी लगा है जिसके साथ हमलावरों ने छेड़छाड़ की हो ऐसी पुलिस को आशंका है। पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है। पुलिस इलाके के बाकी सीसीटीवी फुटेज भी निकाल रही है।

मृतक समीर कपड़ों का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी घर में ही ब्यूटी पार्लर का काम करती थीं। तकरीबन 8-9 महीने पहले ही ये परिवार इस घर में शिफ्ट हुआ था। अब पुलिस जांच कर रही है कि पति पत्नी के घर में क्या रात को ही कोई जानकार आया था या हमलावर सुबह सुबह आए। नौकरानी की हत्या किन परिस्थितियों में की गई। क्या नौकरानी ने हमलावरों को पहचान लिया था?

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका