न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तृणमूल कांग्रेस नेता के दामाद की गोली मारकर हत्या, भाजपा पर लगाया आरोप

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता के दामाद की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Dec 2023 2:31:17

तृणमूल कांग्रेस नेता के दामाद की गोली मारकर हत्या, भाजपा पर लगाया आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याओं का दौर अभी भी जारी है। यहां पर आए दिन बदमाश किसी को भी मौत के घाट उतार देते हैं। नेताओं की लगातार हो रही हत्याओं से आम जनता में भय का वातावरण बनता जा रहा है। ताजा घटना बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर की है, जहाँ पर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता के दामाद की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक तन्मय सरकार (30) को बदमाशों ने मंगलवार को उस समय रोका जब वह अपनी बाइक से एक शादी से लौट रहे थे और फिर करीब से गोली मार दी।

गोली मारने के बाद धारदार हथियार से किया हमला

गोली मारने के बाद आरोपियों ने मौके से भागने से पहले मृतक तन्मय सरकार पर धारदार हथियार से हमला भी किया। तन्मय को पहले स्थानीय इटाहार अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें रायगंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह की वजह से हुई हत्या: भाजपा

मृतक के ससुर देबकुमार सरकार स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता और पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दामाद की हत्या की साजिश भाजपा समर्थित कुछ स्थानीय गुंडों ने रची है। उन्होंने कहा कि इस साल पंचायत चुनाव के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया। हालांकि, स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने इस आरोप से इनकार किया है और दावा किया है कि यह हत्या सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह का नतीजा है। पुलिस को हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत