Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी सीधे टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बिहार के बेगूसराय में बीते दिन सड़क हादसा देखने को मिला जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को सीधे टक्कर मार दी जिसमे इंटर के छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र की हालत गंभीर है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 2:12:15

बिहार : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी सीधे टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बिहार के बेगूसराय में बीते दिन सड़क हादसा देखने को मिला जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को सीधे टक्कर मार दी जिसमे इंटर के छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र की हालत गंभीर है। घटना नीमा चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा मिडिल स्कूल के समीप की है। मृतक छात्र की पहचान चंद्रपुरा निवासी विजय पासवान के 18 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई, जबकि घायल छात्र की पहचान गंगाराम साहनी का पुत्र गणपति साहनी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत हुई है। ट्रैक्टर चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है।
परिजनों का कहना है कि रविवार प्रियांशु अपने दोस्त गणपति के साथ चंद्रपुरा हटिया बाजार से सब्जी लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जबरदस्त सीधे टक्कर मार दी। इससे प्रियांशु की मौत हो गई। गणपति साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में गणपति को उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है। परिजनों का कहना है कि प्रियांशु इंटर का छात्र था और गांव में ही रह कर पढ़ाई करता था। मृतक प्रियांशु तीन बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका