न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, 450 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

भाजपा ने अकाली दल से बात न बनने पर पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पंजाब में 2019 में अकाली दल और बीजेपी ने गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए दो-दो सीट जीती थीं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 1:52:33

पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, 450 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल को मतदान का पहला चरण शुरू होगा। इस चरण में 102 सीटों के लिए मतदान होगा, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने का आज बुधवार को आखिरी दिन है। भाजपा और कांग्रेस को अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि भाजपा को इस मामले में थोड़ी राहत है। भाजपा का ज्यादातर अपने सहयोगी दलों से सीटों को लेकर तालमेल हो चुका है।

एनडीए को ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजेडी के बाद पंजाब में अकाली दल ने भी झटका दे दिया है। इसी तरह विपक्षी इंडिया गठबंधन को भी पश्चिम बंगाल के बाद बिहार में आरजेडी से समझौता करने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके कारण टिकटों की घोषणा अभी अटकी हुई है। महाराष्ट्र में भी महाविकास अघाड़ी गठबंधन भी सीटों का बंटवारा नहीं कर पाया है।

450 सीटों पर लड़ेगी भाजपा

पंजाब में अकाली दल से बात नहीं बनने के बाद भाजपा अकेले 450 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। भाजपा ने अकाली दल से बात न बनने पर पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पंजाब में 2019 में अकाली दल और बीजेपी ने गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए दो-दो सीट जीती थीं। सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ने का यह भाजपा का एक रेकॉर्ड होगा। पिछली बार भाजपा ने 437 सीटों पर अकेले चुनाव लड़कर अपना रेकॉर्ड बनाया था। पार्टी ने अब तक 405 लोकसभा प्रत्याशी तय कर विपक्षी दलों से बढ़त बना ली है। मौजूदा 290 में से 100 सीटिंग सांसदों के टिकट काटकर भी पार्टी ने चौंकाया है।

लुधियाना से लड़ेंगे बिट्टू

भाजपा पंजाब में कांग्रेस के बड़े चेहरों को तोड़कर अपनी जमीन मजबूत करने में लग गई है। पार्टी ने मंगलवार को लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को तोड़ने में सफल रही। बिट्टू को लुधियाना से ही लड़ाने की तैयारी है। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

मणिपुर में भी बदला प्रत्याशी

मणिपुर हिंसा के दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजुकमार रंजन सिंह का इंफाल स्थित आवास उपद्रवियों ने जला दिया था। भाजपा की मंगलवार को जारी हुई छठीं लिस्ट में इनर मणिपुर सीट से राजकुमार रंजन सिंह का टिकट काटकर पार्टी ने थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को मैदान में उतारा है।

बीजद से वार्ता फेल

पिछले दिनों ओडिशा में भी सत्ताधारी बीजद से गठबंधन की कवायद ऐन वक्त पर फेल हो जाने के बाद पार्टी वहां भी सभी 21 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी है।

राजस्थान में भी नए चेहरे

भाजपा ने राजस्थान की शेष बची तीन में से दो सीट के लिए मंगलवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए। दौसा सीट से कन्हैयालाल मीना और करौली-धौलपुर सीट से इंदु देवी जाटव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। दोनों नए चेहरे हैं।

भाजपा अब तक जारी छह लिस्ट में 405 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। इनमें 100 सीटिंग सांसदों के टिकट काटे गए हैं। पार्टी ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, दूसरी सूची में 72, तीसरी में 9, चौथी में 15, पांचवीं लिस्ट में 111 और छठीं सूची में सिर्फ तीन के नाम घोषित किए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी